फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registration begins for B.Ed entrance exam in IGNOU

Panipat News: इग्नू में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Registration begins for B.Ed entrance exam in IGNOU
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में बीएड और बीएससी नर्सिंग (पीबी) प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने दी। उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2025 सत्र के लिए बीएड और बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू किए हैं। बीएड की न्यूनतम अवधि दो वर्ष है और बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कार्यक्रम केवल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में है। स्नातक की डिग्री या विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य व मानविकी में मास्टर डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत प्रतिशत अंक या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान और गणित विशेषज्ञता के साथ 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पत्र को इसके साथ स्नातक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता और प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवाकालीन शिक्षक या एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम फेस टू फेस मोड करने वाले बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। दोनों पाठ्यक्रमों के बारे में एचटीटीपीएस://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन/अनांउसमेंटस/
विज्ञापन

लिंक पर जानकारी ली जा सकती है। ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 है। हार्ड कॉपी के माध्यम से किसी भी विद्यार्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed