फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Refinery workers are required to work for eight hours, with overtime and national holidays.

Panipat News: रिफाइनरी में श्रमिकों के ड्यूटी के आठ घंटे तय, ज्यादा करने पर मिलेगा ओवरटाइम, दिए जाएंगे राष्ट्रीय अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Refinery workers are required to work for eight hours, with overtime and national holidays.
पानीपत। रिफाइनरी में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी श्रमिक काम पर नहीं लौटे। इसके चलते पी-25 प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप रहा। सुबह से ही मजदूर गेट नंबर-4 पर रुक-रुककर प्रदर्शन करते रहे। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी भूपेंद्र ने रिफाइनरी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और लेबर ठेकेदारों के साथ बैठक के बाद श्रमिकों की सभी नौ मांगों को मान लिया। इसमें श्रमिकों की ड्यूटी आठ घंटे तय की। इससे ज्यादा काम कराने पर ओवरटाइम दिया जाएगा। इसके साथ सभी राष्ट्रीय अवकाश दिए जाएंगे और महीने का वेतन सात तारीख तक देना होगा। साथ ही कार्यस्थल पर साफ पानी, शौचालय और खाना खाने के लिए सस्ती कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए दिनभर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नौ बजे ही श्रमिक गेट नंबर-1 और 4 पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सबसे अधिक श्रमिक गेट नंबर-4 पर पहुंचे। ठेकेदारों ने सभी को काम पर लौटने के लिए कहा तो उन्होंने मांगे पूरी न होने तक काम करने से इंकार कर दिया। श्रमिकों ने दूसरे दिन भी नारेबाजी की। रिफाइनरी के सभी गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जिला पुलिस के डीएसपी राजबीर सिंह खुद गेट नंबर-4 पर तैनात रहे। श्रमिक दोपहर तक रूक-रूककर नारेबाजी करते रहे। जिससे तनाव की स्थिति बनी रही। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व एसपी भूपेंद्र सिंह और सहायक श्रम आयुक्त सुनील गौतम दोपहर बाद रिफाइनरी पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की। बैठक में श्रमिकों की सभी मांगों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

इनमें सबसे प्रमुख मांग आठ घंटे ड्यूटी का समय रहा। मंथन के बाद श्रमिकों की सभी मांगों को मान लिया गया। श्रमिकों से आठ घंटे ही काम कराया जाएगा। इसके बाद ओवर टाइम कराया तो कार्य के घंटे के हिसाब से डबल पैसा दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के अवकाश दिए जाएंगे। इस मामले में रिफाइनरी की बजाय कंपनी और ठेकेदार की जिम्मेदारी बनती है। ठेकेदार श्रमिकों की मांगों को पूरा करें और उनको बेहतर सुविधा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स

श्रमिकों पर लाठी चार्ज करना ठीक नहीं
डीसी ने कहा कि रिफाइनरी में बहुत सारे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं और इन पर किसी भी तरह का लाठी चार्ज करना ठीक नहीं है। लाठीचार्ज किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं है। इसलिए सौहार्दपूर्ण दायित्व के साथ अपनी जिम्मेदारी समझें और श्रमिकों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया छोड़कर उनकी सभी मांगों को पूरा करें। बैठक में रिफाइनरी के ईडी एमएल डहरिया व एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार मौजूद रहे।


बाॅक्स
कानून व्यवस्था को हाथ में ली तो होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों को हिदायत दी है कि वह सुपरवाइजरों के माध्यम से श्रमिकों से संपर्क में रहें और उनकी मांग मानने के बारे में जानकारी दें। सभी श्रमिकों को बुधवार से काम पर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed