{"_id":"5f5289188ebc3e54ea1b6642","slug":"record-254-corona-positive-in-single-day-panipat-news-knl431111181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को जिले में आए रिकार्ड 254 नए मरीज, पिछले 4 दिन में मिले कोरोना के 566 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को जिले में आए रिकार्ड 254 नए मरीज, पिछले 4 दिन में मिले कोरोना के 566 मरीज
विज्ञापन
जिले में पिछले चार दिन में 566 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 254 केस आए। वहीं 98 लोग कोरोना से ठीक हुए। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 4464 हो चुकी है। सिविल अस्पताल के सात डॉक्टर कोरोना को हराकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने भी कोरोना से जंग जीत ली। पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार और सांसद संजय भाटिया का इलाज चल रहा है। संजय भाटिया की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनका रविवार को तीसरा सैंपल लिया जाएगा।
डीसी से मीटिंग कर अनट्रेस मरीजों पर की चर्चा
कोविड-19 के तहत डीसी धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्र में आने वाले सभी निजी अस्पतालों में मौजूदा तौर पर जाकर निरीक्षण करेंगे कि वहां पर कितने बेड उपलब्ध हैं। इसके साथ प्राईवेट लैब निर्धारित दरों पर टेस्टिंग की सुविधा दे पा रही हैं या नहीं। उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि जो अनट्रेसएबल केस हैं, उनको पुलिस विभाग के माध्यम से ट्रेस किया जाए। ऐसे लोगों की संख्या 60 के आसपास है।
दो हजार बेड किए जा रहे तैयार : डीसी
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में सभी सरकारी व प्राईवेट स्वास्थ्य संस्थानों में कुल दो हजार बेडों की क्षमता के कोविड केयर सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। एनसी मैडिकल कालेज, प्रेम नर्सिंग होम के अलावा एग्रो मॉल में भी बेड स्थापित करने के लिए कार्यवाही की जाए। वहीं मुरथल स्थित ढाबों में बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद उपायुक्त ने एसडीएम समालखा को भी निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में ज्यादा स्टाफ रखने वाले ढाबों का भी निरीक्षण करें।
विज्ञापन
आशा वर्कर और एमपीएचडब्लयू कर रहे सर्वे, 12 सितंबर तक होगा पूरा : सीएमओ
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि फील्ड में आशावर्कर के साथ एमपीएचडब्लयू पुरुष को भी लगाया गया है, जो कि सर्वे कर रहे हैं। एक टीम को करीब दो सौ घर दिए गए हैं। यह सर्वे आगामी लगभग 12 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
यहां मिले कोरोना के नए रोगी
पॉजिटिव केसों में गांधी मंडी, रिफाइनरी टाउनशिप, टीडीआई सिटी, अम्बिका होटल, तहसील कैंप, सेक्टर 11-12, एल्डिगो, विराट नगर, अंसल सिटी, आठ मरला, पड़ाव मोहल्ला समालखा, गोकुल धाम सोसाइटी, वार्ड दस, गीता कॉलोनी, शांति नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर 17, यमुना एन्क्लेव, प्रीत विहार, सेक्टर 13-17, नूरवाला, ग्रीन पार्क, रामायानी चौक, सुखदेव नगर, बिचपडी, दीवान नगर, कुटानी रोड, कालखा गांव, दुष्यंत नगर, ददलाना, भैंसवाल मोड़, अजीजुलापुर, बापौली, आरकेपुरम, भलौर, विजय नगर, रानी महल, आट्टा गांव, किवाना, गांधी कॉलोनी समालखा, जौरासी खालसा, पंचवटी कॉलोनी समालखा, सेक्टर 18, न्यू रमेश नगर, विद्यानंद कॉलोनी, न्यू भगत नगर, प्रकाश नगर, चुलकाना, डावर कॉलोनी, मिखीजा कॉलोनी, उग्रा खेड़ी, इंसार बाजार, इंडियन कॉलोनी, हरि नगर, बाबरपुर मंडी, एंजेल केअर हॉस्पिटल, दीनानाथ कॉलोनी, न्यू पुलिस लाइन, कुराना, रिसालू, फौजी कॉलोनी, सेक्टर 20, वधावाराम कॉलोनी, पसीना खुर्द, गुरुनानक स्कूल पानीपत, किशनपुरा, पटेलनगर, कृष्णा कॉलोनी समालखा, हथवाला रोड, भटनागर गली समालखा, मतलौडा, शिवनगर, देविमुर्ति कॉलोनी, एनेचबीसी और सेक्टर 25 से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 1051 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 4464 केसों में से 1360 एक्टिव और 2989 रिकवर किए गए हैं और 59 केस अब तक अनटैसबल हैं। 56 मौतें हो चुकी हैं।