फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ravana's family... this time a 100 feet tall effigy will be burnt

Panipat News: रावण का कुनबा... इस बार 100 फीट का पुतला होगा दहन

Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ravana's family... this time a 100 feet tall effigy will be burnt
रावण का कुनबा तैयार: दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा सेक्टर-25 में रावण के कुनबे के पुतले खड़े कर 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में पांच जगह बड़े स्तर पर दशहरा मनाया जाएगा। इस बार 100 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25 में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों को खड़ा कर दिया गया है। वहीं बाकी समितियों ने भी पुतलों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। समितियों ने अपने स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
दशहरा वीरवार को मनाया जाएगा। पुतलों का दहन शाम 6:02 बजे किया जाएगा। दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस बार मित्तल मेगा माल के पास दशहरा मनाया जाएगा। इससे पहले जिमखाना क्लब के सामने मनाया जाता था। रावण का पुतला 100 फीट का बनाया गया है। तीनों पुतलों को खड़ा कर दिया है। समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि यमुना एनक्लेव के सामने सेक्टर-13-17 में दशहरा मनाया जाएगा। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा होंगे। मेयर कोमल सैनी और समाजसेवी अतुल मित्तल समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। वीरवार को दोपहर बाद दो बजे गणेश पूजन किया जाएगा। इसमें इनके साथ शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, समाजसेवी सुरेश अरोड़ा, अनिल बतरा, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, सुमन वशिष्ट प्रमुख रूप से मुख्यातिथि होंगे। वहीं श्री देवी मंदिर, शिवाजी स्टेडियम और सेक्टर-24 में दशहरा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed