फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ravana abducted Sita, Jatayu gave up his life in an attempt to save

रावण ने किया सीता हरण, बचाने के प्रयास में जटायु ने त्यागे प्राण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ravana abducted Sita, Jatayu gave up his life in an attempt to save
जय भारत ड्रामेटिक क्लब की ओर से तहसील कैंप आयोजित रामलीला में मंगलवार को सीता हरण का मंचन किया गया। इसके बाद राम और लक्ष्मण माता सीता की तलाश में निकल पड़े। रामलीला का भावपूर्ण मंचन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

मंचन के पहले दृश्य में दिखाया गया कि राम, सीता और लक्ष्मण पंचवटी में कुटिया बनाकर रह रहे हैं। वनवास के करीब 13 वर्ष बीत चुके हैं। इसी बीच वहां शूर्पणखा आती और राम एवं लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम बताते हैं कि वह तो विवाहित हैं। धर्मपत्नी सीता उनके साथ हैं। तब शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है। लक्ष्मण भी विवाह से इनकार कर देते हैं। इस पर शूर्पणखा माता सीता की ओर से झपटती है, तब लक्ष्मण तलवार से उसकी नाक काट देते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद रोती हुई शूर्पणखा अपने भाई रावण के दरबार में पहुंच कर सारी बात बताती है। तब रावण साधु का भेष धरकर माता सीता का हरण कर लेता है। इस दौरान जटायु और रावण का युद्ध होता है। जटायु माता सीता को बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन युद्ध में वह घायल हो जाते हैं। बाद में घायल जटायु के पास सीता को खोजते हुए राम और लक्ष्मण पहुंचते हैं तब उन्हें रावण के कृत्य की जानकारी मिलती है। इसके बाद जटायु प्राण त्याग देते हैं। तब राम-लक्ष्मण उनका अंतिम संस्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed