{"_id":"64e12867658757c817031f94","slug":"rar-on-kisan-bhavan-committee-watchman-removed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-4483-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किसान भवन पर रार, कमेटी चौकीदार को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किसान भवन पर रार, कमेटी चौकीदार को हटाया
विज्ञापन
पानीपत। किसान भवन की प्रधानी पर छिड़ी रार खत्म नहीं हो रही है। सोनू मालपुरिया आज भी किसान भवन को बेहतर बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष प्रधानी को लेकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इन सबके बीच 11 सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को बैठक कर चौकीदार हो हटा दिया। उनकी जगह नया चौकीदार नियुक्त किया है। पूर्व प्रधान सोनू मालपुरिया शनिवार को किसान भवन में नहीं पहुंचे। ऐसे में कमेटी को चार्ज नहीं मिल पाया। कमेटी इसके बाद ही काम शुरू करेगी।
किसान भवन की 11 सदस्यीय कमेटी की शनिवार को किसान भवन में बैठक की। इसमें दोनों पक्षों के पांच-पांच और एक दोनों का संयुक्त सदस्य है। कमेटी चुनाव होने तक भवन की देख रेख करेगी। कमेटी के सदस्य प्रदीप उर्फ रिंकू शहरमालपुर ने बताया कि भवन में कमेटी की बैठक हुई। बैठक में भवन में कार्यरत चौकीदार पांडे को हटाने के साथ नए चौकीदार की नियुक्त को लेकर एजेंडा पास किया गया। कमेटी को ही प्रधान का चुनाव होने तक भवन की देख रेख करनी है। ऐसे में पूर्व प्रधान सोनू मालपुर से चार्ज लिया जाना है, लेकिन वे नहीं आए। ऐसे में अगले शनिवार को उनसे चार्ज लेकर ही चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस मौके पर सुखबीर आट्टा, नरसिंह बेनीवाल, चूहड़ सिंह रावल, जयकरण कादियान, जोगिंद्र गोयला, सोनू व रामनिवास मौजूद रहे।
पूर्व प्रधान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दूसरे पक्ष के लोगों को जामुन के पेड़ से बांधकर पीटने की धमकी दी है। दूसरे पक्ष ने माॅडल टाउन थाने में शिकायत दी है। इस पर पूर्व प्रधान के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। सीटीएम राजेश सोनी और डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने भी किसानों को समझाया है।