फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with girl in Panipat of Haryana

दोस्तों ने युवती को छला, पहले कार में शराब पिलाई फिर दो युवकों ने पार्क में किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 25 Jan 2020 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत ( हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with girl in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

शहर के पॉश इलाके के एक पार्क में युवती के साथ दो युवकों ने शुक्रवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले युवती को शराब पिलाई और करीब चार घंटे तक कार में घुमाया। जिसके बाद डीएवी पार्क में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। इसी दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी और मौके से ही पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास डीएवी पार्क से लड़की की चीखों की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को शक हुआ, जिस पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। 
विज्ञापन


युवक और युवती शराब  के नशे में धुत थे, जिस पर पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया। लड़की के माता-पिता का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई। देर रात डीएसपी बिजेंद्र सिंह एवं थाना पुलिस एसएचओ सुनील कुमार ने अस्पताल में रात 12 बजे युवती के बयान लिए। हालांकि पूरे मामले में पुलिस ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में शाम को साढ़े चार बजे ही शराब पी रहे थे चार लड़के
सूत्रों के अनुसार चार दोस्तों ने एक बोतल शराब ली और डीएवी पार्क मोड़ के पास कार खड़ी कर शराब पीने लगे। इतने में एक लड़के की गर्लफ्रेंड का फोन आ गया, जिस पर उसने गर्लफ्रेंड को भी डीएवी पार्क मोड़ पर बुला लिया। गर्लफ्रेंड अपनी एक्टिवा से मौके पर पहुंची और उसे किनारे खड़ा कर कार में बैठ गई।


चारों दोस्तों ने उसे भी शराब पिलाई। इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड समेत चारों लड़कें कार में युवती को लेकर करीब चार घंटे तक शहर में घूमते रहे। कार को नहर के पास ले गए और दो लड़के कार से उतर गए। बाकी दोनों फिर से डीएवी मोड़ पर आए और वहां पर युवती को पार्क में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की आईसीयू में है, जो शिकायत मिलेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बिजेंद्र सिहं, डीएसपी, पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed