फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ranjit was murdered by his nephew

Panipat News: भतीजे ने की थी रणजीत की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Ranjit was murdered by his nephew
समालखा (पानीपत)। बापौली थाना क्षेत्र के बिहौली गांव में मजदूर रणजीत की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिश्ते के भतीजे विनोद ऋषि उर्फ प्रमोद ने पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में रणजीत की हत्या की थी।
विज्ञापन

रविवार रात को पुलिस ने समालखा के पास से आरोपी को विनोद को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उधर, पुलिस को वारदात में विनोद की पत्नी के संलिप्त होने का शक है। अभी इस बिंदू पर जांच कर जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश वत्स ने सोमवार को पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बिहौली के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में रहने वाले मजदूर रणजीत की 26 अप्रैल को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। रणजीत का शव पास के ही खेत में ही पड़ा मिला था। उसके साथ रहने वाला विनोद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गायब हो गया था। पुलिस ने शक के आधार पर विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विनोद की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीम को लगाया गया। रविवार रात को पुलिस ने समालखा के पास से विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह भी पूर्णिया बिहार का रहने वाला है। रणजीत से उनकी दूर की रिश्तेदारी थी और वह उसे चाचा कहता था। रणजीत ने से पूर्व सरपंच जिले सिंह के भतीजे संदीप के खेत में काम करने के लिए बुलाया था। वह 18 अप्रैल को पत्नी व बच्चों के साथ बिहौली गांव पहुंच गया। उसे शक था कि रणजीत के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। संवाद

वारदात के दिन उसने और रणजीत ने शराब पी। जब रणजीत को नशा हो गया तो उसके सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के लिए वह भागने लगा तो 50 मीटर दूर उसे पकड़ लिया और चेहरे व गर्दन पर ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed