फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ramya Ramya, Sanskrit language, huge applause on Geetansi Gayami song

Panipat News: रम्या रम्या संस्कृत भाषा, गीतांसी गायामि गीत पर खूब बजीं तालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ramya Ramya, Sanskrit language, huge applause on Geetansi Gayami song
समालखा। पट्टी कल्याणा में आयोजित संस्कृत भारती के दो दिवसीय प्रांत सम्मेलन में रात्रिकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इनमें संस्कृत गीतों पर लोकनृत्यों ने खूब रंग जमाया। इनमें रम्या रम्या संस्कृत भाषा, गीतांसी गायामि गीत पर खूब तालियां बजीं। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति सुधीर चौधरी रहे। अध्यक्षता संस्कृत भारती न्यास के अध्यक्ष डॉ. रामनिवास ने की। मंच संचालन प्रांत शिक्षण प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कैथल से पधारे छत्तीराम शास्त्री के पद्मपुराण से संकलित से स्त्रोत पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों के रागनी की तर्ज पर संस्कृत में यक्ष युधिष्ठिर संवाद ने प्रतिभागियों को काफी प्रभावित किया। इसके बाद वद मित्रम् संस्कृत मित्रम् गीत की प्रस्तुति हुई। सिरसा से कपिश आदि ने भारतम् भारतं सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ (कैथल) तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की छात्राओं का संस्कृत गीत पर नृत्य की रही। रम्या रम्या संस्कृत भाषा, गीतांसी गायामि गीत पर तालियां खूब बजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed