{"_id":"6acab774eacb3975a40b8176","slug":"railways-runs-special-trains-will-halt-at-panipat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165738-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें, पानीपत में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें, पानीपत में होगा ठहराव
विज्ञापन
पानीपत। नवरात्र और त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त और विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी
दिल्ली से कटड़ा के बीच अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी। यह फैसला शारदीय नवरात्र पर माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लिया है। इन ट्रेनों का पानीपत में भी दो मिनट का ठहराव होगा।
पानीपत से कटरा के बीच सुबह व शाम को ट्रेन जाती हैं। ये सब दिल्ली से चलती हैं। शारदीय नवरात्र पर कटरा जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। उत्तर रेलवे ने इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन शुरू की हैं। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच पहली स्पेशल ट्रेन शनिवार को शुरू की।
विज्ञापन
यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर बाद दो बजे रवाना हुई और 3:42 बजे पानीपत जंक्शन पहुंची। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह शाम 3:44 बजे कटरा के लिए प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन 11 अक्टूबर को कटरा से सुबह 100 बजे चलेगी और रात 9:20 बजे पानीपत पहुंचेगी और रात 9:22 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों के समय पहले कोई ट्रेन नहीं थी। ब्यूरो