फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Railways is incurring losses due to stalled trains

Panipat News: ठप ट्रेनों से रेलवे को लग रहा घाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Railways is incurring losses due to stalled trains
पानीपत। पंंजाब में किसानों के रेलवे ट्रैक पर पक्का मार्चा बनाने के बाद ठप पड़ी ट्रेनों से पानीपत रेलवे स्टेशन को हर रोज ढाई से तीन लाख रुपये का फटका लग रहा है। इन पांच दिनों में रेलवे को 65 से 75 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। यात्री रूट डायवर्ट करने के बाद भी गाड़ियों में जाने को तैयार नहीं हैं। वे अपने आरक्षित टिकटों को कैंसिल करा रहे हैं। कुछ ही ट्रेनों का यात्रियों को सहारा मिल पा रहा है। अंबाला की तरफ जाने वाले यात्री बहुत कम हो गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेल यातायात रविवार को पांचवें दिन भी बाधित रहा। पानीपत रेलवे स्टेशन से हर रोज 120 गाड़ी गुजरती हैं। यहां 80 ट्रेनों का ठहराव होता है। इनमें 70 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन हैं। हर रोज करीब 25 हजार यात्री सफर करते हैं। पिछले पांच दिन से अधिकतर ट्रेनें रद्द या फिर रूट डायवर्ट कर चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य को जाने के लिए ट्रेन नहीं मिल रही है। यात्री ट्रेन न मिलने पर अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। इन सबके चलते रेलवे को लगातार घाटा हो रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

ये ट्रेनें रही रद्द
अप ट्रैक पर शान-ए-पंजाब , पठानकोट, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, धोलपुर चौक जन शताब्दी जम्मू मेल, जेहलम एक्सप्रेस रद्द रही। डाउन ट्रैक पर जम्मू मेल, हिमाचल एक्सप्रेस, जेहलम एक्सप्रेस, नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब रद्द रही। अप ट्रैक पर हिमाचल एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली से लुधियाना के बीच चली। दादर एक्सप्रेस को धूरी और नई दिल्ली के बीच चलाया गया। मालवा एक्सप्रेस लुधियाना और दिल्ली के बीच रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्री बोले ट्रेन नहीं तो सफर नहीं
मॉडल टाउन निवासी हरीश और विक्रम ने बताया कि वे व्यापार के लिए लुधियाना जाते हैं। सप्ताह में दो या तीन चक्कर लुधियाना के लगते हैं। पिछले पांच दिनों में एक बार जा पाए हैं। एक बार भी मुश्किल से पहुंचे और वापस आए हैं। वे अब जरूरी होने पर बस से ही आते-जाते हैं। विकास नगर निवासी हरपाल ने बताया कि उसको परिवार सहित अमृतसर गुरुद्वारा जाना था। इसके लिए रिजर्वेशन करा रखी थी। अब टिकट कैंसिल करा दी है।



वर्जन :

दिल्ली-अंबाला ट्रैक की दर्जनों ट्रेन रद्द और रूट डायवर्ट हैं। यात्री अपने टिकट रद्द करा रहे हैं। हर रोज ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। यात्रियों को रूट डायवर्ट के बारे में बताया जाता है, लेकिन वे नए रूट पर चलने को तैयार नहीं हैं।
धीरज कपूर, एसएस रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed