फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   raid on five chemist, caught mtp kit

पांच केमिस्टों पर छापा, दो पर एमटीपी किट पकड़ीं

Tue, 02 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 02 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
सर्विस टैक्स महंगा होते ही टैक्स चोरों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत मेडिकल स्टोर संचालकों से की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और सेल टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के पांच मेडिकल स्टोर पर संयुक्त रूप से छापामारी की। मेडिकल स्टोर पर दवा खरीद-फरोख्त में भारी गड़बड़ी मिलने के साथ शहर के कृष्णपुरा बाजार और सेक्टर-29 स्थित मेडिकल स्टोर पर एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट बरामद की।

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिख दिया है। वहीं सेल टैक्स विभाग की टीम रिकार्डों को जांचने में लगी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और सेल टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिले के मेडिकल स्टोर पर छापामारी की और दोपहर 12 बजे से शुरू छापामारी कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इसकी अगुवाई एसडीएम पानीपत सुभाष श्योराण, तहसीलदार पानीपत हरिओम अत्री, सीएमओ पानीपत डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा और ड्रग्स कंट्रोलर और डॉ. रुपेंद्र साथ रहे। स्वास्थ्य विभाग और सेल टैक्स विभाग की टीम की संयुक्त छापामारी से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग और सेल टैक्स विभाग की संयुक्त टीम ने बापौली क्षेत्र से छापामारी शुरू की। बौपाली स्थित शर्मा मेडिकल, नवजीवन अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोर, बापौली के चौहान मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने तीनों मेडिकल स्टोर पर काफी देर तक जांच पड़ताल की।

स्वास्थ्य विभाग को यहां पर किसी तरह की संदिग्ध दवा तो नहीं मिली। विभाग की टीम ने इस बीच मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी। इसके बाद कृष्णपुरा बाजार स्थित गुप्ता मेडिकोस पर संयुक्त टीम पहुंची। इसके बाद सेक्टर-29 स्थित मलिक केमिस्ट पर दबिश दी।

स्वास्थ्य विभाग को दोनों मेडिकल स्टोर एमटीपी किट बरामद की। इसके अलावा सेल टैक्स विभाग की टीम को भी दवा खरीद संबंधित लापरवाही मिली। स्वास्थ्य विभाग ने एमटीपी किट के लिए पुलिस को कार्रवाई को लिखा। वहीं सैल टैक्स विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मेडिकल स्टोर संचालकों में मचा हड़कंप
स्वास्थ्य और टैक्स विभाग की छापामारी के चलते मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। शहर के कई स्टोर संचालक सूचना मिलते ही बंद कर फरार हो गए। उन्होंने स्टोर पर छापामारी के कारणों को भी नहीं जानना चाहा। इसके चलते लोगों को दवा लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।


अमर उजाला ने उठाया था सवाल
मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट बेरोकटोक बिक रही थी और कुछ लोग डॉक्टर की सलाह के बिना ही इस्तेमाल कर रहे थे। इसके चलते जान को खतरा होने का डर था। अमर उजाला माई सिटी ने सोमवार के अंक में एमटीपी की बेरोकटोक बिक्री और नुकसानों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाया और स्वास्थ्य और सेल टैक्स विभाग की संयुक्त टीम बनाकर छापामारी की।


कई मेडिकल स्टोर पर अनाधिकृत दवा बिना सुझाव के देने की जानकारी लगी थी। शहर और बापौली क्षेत्र के पांच मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। कृष्णपुरा और सेक्टर-29 स्थित मेडिकल स्टोर पर एमटीपी की किट बरामद की हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम अपना काम कर रही है। यहां पर काफी दवा बिना बिल पर मिली हैं। शहर के दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी है। पुलिस मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई करेगी।

डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ, पानीपत।


स्वास्थ्य और इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने थाना क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर पर छापामारी की है। स्वास्थ्य विभाग की अब तक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को इस तरह की शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उचित कार्रवाई की जाएगी। रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed