Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Life values

Panipat News: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को सिखाए जीवन मूल्य, कॅरिअर के दिए टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Life values
गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के छठे दिन अनुलोम-विलोम करते स्वयंस
- राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के छठे दिन संस्कार और कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन
विज्ञापन

- विशेषज्ञों ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए किया प्रेरित
- 100 मीटर दौड़ और मेहंदी प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने दिखाया दमखम, योग व खेल गतिविधियों में भी लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित उच्चतर शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक, प्रेरणादायक और खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। दिन की शुरुआत सामूहिक योग और प्राणायाम से हुई। इसके बाद शिविर में स्वयंसेवकों को जीवन मूल्य सिखाने के साथ कॅरिअर के टिप्स दिए गए।

मुख्य सत्र में गुरुकुल कलवा से पहुंचे आचार्य अग्निदेव ने भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, संस्कार और ब्रह्मचर्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ता मनीष वर्मा ने कॅरिअर के विभिन्न अवसरों और भविष्य की चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सेवानिवृत्त प्राचार्य पवन सिंह आर्य ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। जिला समन्वयक सुनील मलिक ने जीवन में श्रेष्ठ कर्मों की महत्ता को रेखांकित किया।
विज्ञापन


दोपहर बाद 100 मीटर दौड़, मेहंदी प्रतियोगिता और वालीबॉल मैच आयोजित किए गए। लड़कों की दौड़ में सीतेंद्र प्रथम, मोहित द्वितीय और सुमीत तृतीय रहे। लड़कियों की दौड़ में अंशिका प्रथम, कीर्ति द्वितीय और जसप्रीत कौर तृतीय रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में महक प्रथम, कोनिका द्वितीय, गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि गुंजन को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निदेशक मनोज धमीजा, डॉ. पवन गौतम, रविंद्र शर्मा, प्रदीप मलिक, सुनीता, दीप्ति मलिक, मन्नू देशवाल, प्रवीण कुमार, जयभगवान, सुरेंद्र राठी सहित सभी कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed