फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property dealer's office ransacked, accused of extorting Rs 2.12 lakh

Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में तोड़फोड़, 2.12 लाख रुपये निकालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's office ransacked, accused of extorting Rs 2.12 lakh
पानीपत। कुछ युवकों ने कच्चा कैंप स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक ऑफिस से 2.12 लाख रुपये भी ले गए हैं। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्रापर्टी डीलर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप निवासी अनिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपटी डीलर का काम करता है। सौरभ शर्मा, सफरू, विक्की चौपड़ा, अजित व 20 अन्य युवकों ने कुछ दिन पहले उसकी सफारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। इन्होंने इसकी पंचायत में माफी मांग ली थी और उनका पंचायती फैसला हो गया था। इसके बावजूद आरोपी मन में रंजिश रखे हुए थे। 30 अगस्त को शाम 9:20 पर कुछ लोग लाठी डंडे व हथियार लेकर दुकान पर आए और आते ही शीशे तोड़कर आफिस में घुस गए। इस दौरान वे दराज में रखे 2.12 लाख रुपये निकाल कर ले गए। शोर शराबा सुन स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर हथियार लहराते हुए पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed