{"_id":"6acff25ebca62a436001d23c","slug":"procurement-was-stalled-citing-moisture-content-inspection-revealed-it-to-be-14-panipat-news-c-18-1-knl1004-1012980-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नमी का हवाला देकर नहीं हो रही थी खरीद, जांच में 14%मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नमी का हवाला देकर नहीं हो रही थी खरीद, जांच में 14%मिली
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मंडियों में मिलर नहीं मिलने से धान का उठान प्रभावित हो रहा है, वहीं नमी का हवाला देकर खरीद में देरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बुधवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के अनाज मंडी के औचक निरीक्षण के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया।
सिवाह गांव के किसान सुरेंद्र की धान की ढेरी में नमी की जांच कराई गई तो यह 14 प्रतिशत से कम मिली। किसान एक सप्ताह से धान की खरीद का इंतजार कर रहा था। मार्केट कमेटी सचिव आशा और एचडब्ल्यूसी की डीएम रिंकू हुड्डा ने आढ़तियों को जिम्मेदार बताया।
कृषि मंत्री का मंडी में शाम 5:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वे करीब डेढ़ घंटे पहले ही 3:55 बजे पहुंच गए। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों और आढ़तियों के साथ बैठक की। आढ़तियों ने बताया कि मिलर नहीं मिलने से धान का उठान प्रभावित हो रहा है। इंद्री स्थित एक राइस मिल में चार गाड़ियां भेजी गई थीं। मिलर ने एक गाड़ी खाली करने के बाद बाकी गाड़ियां लौटाने की बात कही। आग्रह करने पर दो गाड़ियां खाली कराई गईं, जबकि एक गाड़ी वापस भेज दी गई।
विज्ञापन
उधर, मतलौडा मंडी में कृषि मंत्री दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। समालखा में अपरह्न 3:50 बजे के बजाय निर्धारित समय से पहले सवा दो बजे ही मंडी पहुंच गए। किसानों और आढ़तियों ने समस्याएं बताईं।
दाना छोटा बताकर 200 रुपये प्रति क्विंटल कटौती का आरोप
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान दिनेश भौक्कर ने मंडी में सफाई, लाइट और सीवर की समस्याएं उठाईं। उन्होंने खस्ताहाल गेट बदलने की मांग भी की। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि धान का दाना छोटा होने की बात कहकर प्रति क्विंटल 200 रुपये तक की कटौती की जा रही है। कृषि मंत्री ने पानीपत के अलावा समालखा, मतलौडा, इसराना और बापौली की अनाज मंडियों का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को किसानों का पूरा धान खरीदने के निर्देश दिए। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।
1.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के अनुसार, जिले की मंडियों में अब तक 1,25,910 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें 7,874 मीट्रिक टन पीआर और 1,18,036 मीट्रिक टन 1509 किस्म का धान शामिल है। सरबती, बासमती/1121 और मुच्छल किस्मों की आवक दर्ज नहीं हुई है। सनौली मंडी में भी अभी धान नहीं पहुंचा है। जिले की मंडियों में मिलर्स और डीलरों ने 1,17,600 मीट्रिक टन धान खरीदा है।