फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Procurement is not being done citing moisture in paddy

Panipat News: धान में नमी बताकर नहीं की जा रही खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Procurement is not being done citing moisture in paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंडियों में धान में नमी बताकर अधिकारियों द्वारा खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह मंडी में ही रहकर दिनरात धान की रखवाली करने को मजबूर है। मंडियों में अब तक 331542 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। साथ ही मंडियों में 275431 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडियों में 50316 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। जो कुल धान का 45.21 प्रतिशत है। किसानों को उनकी फसल का 87.42 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है।
किसान कृष्ण, रामकुमार और ईश्वर ने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन अभी तक एजेंसी अधिकारियों द्वारा उनके धान की खरीद नहीं की गई है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। पहले दिन अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की गई। साथ ही उन्हें मंडी में ही धान को फैलाकर सुखाने की हिदायत दी गई है। किसानों ने अधिकारियों से जल्द खरीद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। धान में नमी होने के चलते खरीद में समय लग रहा है। जिसके लिए किसानों को धान को सुखाकर लाने की हिदायत दी जा रही है। किसानों को 87.42 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है। बाकी भुगतान भी जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषु दहिया डीएम हरियाणा वेयरहाउस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed