फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Private hospital accused of negligence in treatment

निजी अस्पताल पर बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Private hospital accused of negligence in treatment
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी के एक परिवार ने तहसील कैंप स्थित निजी अस्पताल पर बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। परिजनों ने निजी अस्पताल को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। परिवार ने सिविल अस्पताल में निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बिना डॉक्टर की शिकायत किए शव को ले गए।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी शहनाज ने बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। चार माह पहले वह पिता बना था। उसके चार माह के बेटे को बृहस्पतिवार को दस्त होने लगे। वे बच्चे को लेकर तहसील कैंप स्थित निजी अस्पताल में गए। वहां पर डॉक्टर ने दवा देकर उसे घर भेज दिया। बच्चे को आराम नहीं हुआ उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अगले दिन सुबह आठ बजे बच्चे को लेकर अस्पताल में गए। डॉक्टर ने फिर उसे दवा दे दी। कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई । इस पर वह बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उसका आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर की गलत दवा के कारण बच्चे की मौत हुई है। बच्चे परिजनों ने सिविल अस्पताल में निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद वे शांत हुए और बिना डॉक्टर की शिकायत दिए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed