फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime Minister's helicopter will land in Chandauli fields, helipad is being built

Panipat News: चंदौली के खेतों में उतरेगा प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर, बना रहे हैलीपेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's helicopter will land in Chandauli fields, helipad is being built
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर चंदौली गांव के खेतों में उतरेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा गांव के खेतों में हैलीपेड बनाया जा रहा है। यहां से सेक्टर 13-17 कार्यक्रम स्थल की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। प्रशासन ने इस दूरी के बीच की सड़कों की पूरी तरह से रिपेयरिंग करवा दी है। हर गड्ढे को भर दिया गया है। अंसल के पास टूटी सड़क को रातों रात नया तक बना दिया गया है। सभी सड़कों पर साफ सफाई जोरों से चल रही है। हर सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग से लेकर फुटपाथ पर पेंट किया जा रहा है। हैलीपेड पर बड़ी बड़ी मशीनों से तारकोल बिछाने से लेकर मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है। आसपास से सफाई कराई जा रही है। हर सड़क पर पानी छिड़काव से लेकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आगमन को लेकर सेक्टर 13-17, अंसल की ओर के खस्ताहाल रास्तों को पूरी तरह से चमका दिया गया है। यहां पहली बार जबरदस्त साफ सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed