फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime Minister will discuss exams with students

Panipat News: विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will discuss exams with students
पानीपत। हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियाेगिता की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। जिसमें छठी से 12वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। चयनित विद्यार्थी व उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा अध्यापकों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता https://innovatcindia, mygov.in/ppc-2025 पर करवाई जा रही है। डीईओ व डीईईओ को जारी निर्देशानुसार वे अपने अधीनस्थ उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (सरकारी व निजी) के मुखियाओं को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के दिशा-निर्देश दें।
विज्ञापन


बॉक्स


सभी स्कूलों के लिए जारी निर्देश
- कक्षा छठी से 12वीं के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
- प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2025 है।
- ऐसे विद्यार्थियों जिनके पास मोबाइल नहीं है, उनका उपरोक्त लिंक पर संयुक्त पंजीकरण करवाना होगा।
- विद्यार्थियों के साथ लिंक तथा वीडियो, व्हाट्सएप ग्रुप सांझा करे तथा उनके अभिभावकों को भी प्रोत्साहित करें।
- विद्यालय की वेबसाइट तथा सोशल मीडिया पर भी लिंक डालें।
- सभी अध्यापक जो कक्षा छठी से 12वीं को पढ़ाते हैं, यह भी पंजीकरण करा सकते हैं।


वर्जन-
इस शैक्षणिक सत्र में परीक्षा पे चर्चा-2025 का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को प्रधानमंत्री से संवाद करने का मौका मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा जारी लिंक पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रतियोगिता के लिए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों को अमल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed