फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prime Minister Narendra Modi has taken a vow to remove the problem of food of the poor person: Vij

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व्यक्ति की अन्न की समस्या को दूर करने का लिया प्रण : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi has taken a vow to remove the problem of food of the poor person: Vij
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब व्यक्तियों की अन्न की समस्या को दूर करने का प्रण लेकर प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलोग्राम अन्न उपलब्ध करवाने के लिए अन्नोत्सव योजना शुरू की है। यह बात पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने स्थानीय गुरु नानकपुरा कच्चा कैंप में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में लोगों ने अपनों को खोया है और साथ ही साथ लोग बेरोजगार भी हुए हैं। इस समय में इस तरह की राहत प्रदान करना बहुत जरूरी है। प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर 5 किलो गेहूं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर सरकार का 26 से 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जो लोग बेरोजगार हुए हैं और अन्न का प्रबंध नहीं कर पाए, उनके लिए यह योजना बहुत मायने रखती है। इसके तहत आगामी नवंबर तक गेहूं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना भी शुरू की है, ताकि किसी भी राज्य और जिले का व्यक्ति पानीपत में भी अपने राशन कार्ड पर भी मिलने वाली सुविधा ले सकता है। डीएफएससी सुभाष सिहाग ने बताया कि पांच और दस किलो के बैग तैयार करवाए गए हैं। अगर किसी परिवार में तीन सदस्य हैं तो उसे एक बैग 10 किलो का और एक बैग 5 किलो का प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह किसी परिवार में यदि पांच सदस्य हैं तो उसे 10-10 किलो के दो और 5 किलो का एक बैग गेहूं का दिया जा रहा है। उपस्थित लोगों को अन्नोत्सव से जुड़ी वीडियो भी दिखाई गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सुनवाया गया। इस मौके पर चांद भाटिया, पार्षद लोकेश नांगरू, मनोनीत पार्षद सुनील सोनी, कार्यक्रम के संयोजक अनिल मदान, बीजेपी मंडल अध्यक्ष दिवाकर महत्ता, सोनिया गाबा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed