{"_id":"6926137d2e10a272d703626b","slug":"prime-minister-modi-landed-on-the-soil-of-ambala-for-the-third-time-panipat-news-c-36-1-amb1002-153693-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीसरी बार अंबाला की धरती पर उतरे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीसरी बार अंबाला की धरती पर उतरे प्रधानमंत्री मोदी
विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर पीएम पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल से मिलते हुए। विभाग
अंबाला। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय वायु सेना के विमान से अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। अंबाला की धरती पर यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हों। इससे पहले सबसे पहले वह लोकसभा चुनाव में अंबाला सिटी जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसी दौरान पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आए थे। इसके बाद अब तीसरी बार पीएम अंबाला में आए। इन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नेताओं ने पीएम का स्वागत भी किया था। उनसे जुड़ी यादें उन्होंने अभी तक संभालकर रखी हैं। मंगलवार को पीएम के पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला, जिला परिषद के चेयरमैन स. मक्खन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर के साथ-साथ वायु सेना के उच्च अधिकारियों ने स्वागत किया।
रात में सड़क मार्ग से पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री अक्सर अपने विशेष विमान व हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रमों में जाते हैं। पर कुरुक्षेत्र से वापस आने में सूर्यास्त हो गया था ऐसे में प्रधानमंत्री का काफिला दिल्ली चंडीगढ़ राजमार्ग से होता हुआ अंबाला कैंट पहुंचा। क्योंकि रात्रि के समय में सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर का प्रयोग न किए जाने का निर्णय लिया गया होगा। यही कारण था कि पीएम के सड़क मार्ग से आने में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन की ओर से की गई थी।