फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations underway to seize property of criminalsPreparations underway to seize property of criminals

Panipat News: अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to seize property of criminalsPreparations underway to seize property of criminals
पानीपत। पुलिस ने बड़ी वारदात में संलिप्त अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस ने अपराधियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल 15 अपराधियों की संपत्ति की जांच की जा रही है। तहसील से भी उनकी संपत्ति का रिकाॅर्ड मांगा है।
विज्ञापन

पानीपत जिले में कुछ समय में वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। जिस कारण अब पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसने की रणनीति तैयार की है। पुलिस ऐसे अपराधियों की संपत्ति को भी जब्त करेगी जो धोखाधड़ी, नशा तस्करी से जुड़े अपराध में शामिल हैं। इन सभी की संपत्ति की डिटेल खंगाली जा रही है। कुछ अपराधियों ने अपने नाम के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर संपत्ति जमा की है। ऐसे में उनके रिश्तेदारों की संपत्ति की भी जांच होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक बार संबंधित अपराधियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के बाद अदालत से नोटिस जारी कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed