फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pradarsan

अध्यापक बोले लॉकडाउन के बाद से नहीं मिला वेतन, स्कूल के बाहर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Panipat
एसडीवीएम स्कूल हुडा के अध्यापक शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन के विरोध में उतर आए। उनका आरोप है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। अध्यापकों का आरोप है अप्रैल से यहीं हालात हैं। कभी 25 फीसदी तो कभी 50 फीसदी वेतन दिया गया।व अब वेतन नहीं देने का आरोप है। जिसके विरोध में शुक्रवार को 50 से ज्यादा अध्यापक स्कूल गेट पर धरना देकर बैठ गए, उनका कहना था कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, धरना देकर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों का कहना है कि उनका आरोप है कि प्रबंधन उनसे एक पत्र पर साइन करवा रहा है, जिसमें लिखा है कि जितना वेतन दिया जाएगा, उसी में संतोष करना होगा।आधे अध्यापकों ने नौकरी ना जाने के डर से साइन कर दिए थे, जिसके बाद सभी अध्यापकों के साथ यही हुआ तो स्कूल के गेट के आगे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यापकों को आरोप है कि उनको स्कूल से निकाल दिया गया है, यह भी कहा गया कि उनको सैलरी नहीं दी जा सकती, काम नहीं करना है तो जा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में अभिभावक स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे है, जिसके कारण स्कूल के अध्यापकों को पूरा वेतन नहीं दे पा रहे हैं। स्कूल के बाल भवन में मंत्रालय से लेटर आने के बाद निर्माण का काम कराया जा रहा है, जिससे स्कूल का लैंटर मजबूत रह सकें और विद्यार्थी भी सुरक्षित रह सकें। सभी अध्यापक बुलाए जाने के बावजूद स्कूल भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed