फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Front opened with a Mahapanchayat; MLA's office to be besieged tomorrow.

Panipat News: महापंचायत कर खोला मोर्चा कल घेरेंगे विधायक कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Front opened with a Mahapanchayat; MLA's office to be besieged tomorrow.
सैनी कॉलोनी में पंचायत में चर्चा करे लोग। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम द्वारा ड्रेन नंबर-1 के साथ लगती बस्तियों में की जा रही तोड़फोड़ और मकानों को चिह्नित करने की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोलते हुए शनिवार को विधायक कार्यालय घेरने का एलान किया है। इससे पहले नाराज लोगों ने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मुलाकात की। इसके बाद सैनी कॉलोनी स्थित छोटूराम चौक पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया।
सतपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई महापंचायत वीरवार शाम साढ़े छह बजे से रात आठ बजे तक चली। इसमें करीब 150 स्थानीय लोग शामिल हुए। स्थानीय निवासियों के आंदोलन को कई संगठनों ने भी समर्थन दिया। पंचायत में सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त, किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, कौमी एकता मंच के एडवोकेट संजय और जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान एडवोकेट पायल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी रमेश, हरदीप और जोनी ने कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में बिना उचित पुनर्वास के मकानों को तोड़ना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में सर्वसम्मति से गठित न्याय संघर्ष समिति में मोनू को कनवीनर बनाया गया है। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी भी गठित की गई, जिसमें इकराम, सोनू, विपिन, राकेश, रणबीर सिंह, फारुख, अजरा, अमित, मनीष समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
संघर्ष समिति ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर दी है। निर्णय लिया गया कि पांच सितंबर को क्षेत्रवासी पानीपत शहरी विधायक के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सैनी कॉलोनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे निगम की कार्रवाई का खुलकर विरोध करेंगे।

निगम ने 237 कब्जे किए चिह्नित, 85 ढहाए
नगर निगम ने डीजीपीएस मशीन से पैमाइश कराने के बाद ड्रेन नंबर-1 के आसपास 237 अवैध कब्जों को चिह्नित कर पक्के निशान लगाए हैं। निगम प्रशासन अब तक 85 अवैध निर्माणों को ढहा चुका है और शेष कब्जों को हटाने की तैयारी में है। निगम की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में बेघर होने का डर बना हुआ है। इसी के चलते लोग लामबंद होकर आंदोलन की राह पर हैं।


विधायक बोले- तोड़फोड़ पर लगाई अस्थायी रोक
सेक्टर-12 के निवासी वीरवार को शहरी विधायक प्रमोद विज से मिले और नगर निगम के नोटिसों को गलत बताते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए। कार्तिक, दीपक और राजीव ने विधायक को रजिस्ट्री, इंतकाल और एचएसवीपी के अलॉटमेंट संबंधी कागजात दिखाए। इसके बाद विधायक ने कहा कि कब्जों की स्थिति स्पष्ट होने तक तोड़फोड़ या किसी अन्य प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed