फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Harsh stood first and Sneha second in the speech competition.

Panipat News: भाषण में हर्ष प्रथम और स्नेहा रहीं द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Harsh stood first and Sneha second in the speech competition.
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज इसराना में वीरवार को प्लेसमेंट सेल एवं इतिहास विषय समिति की ओर से ‘डिजिटल इंडिया और ग्रामीण उद्यमिता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष के हर्ष ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हरिओम ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की, जबकि संचालन इतिहास विषय समिति के संयोजक डॉ. संदीप ने किया। विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार, ममता और पूनम शामिल रहे, जिन्होंने विषय-ज्ञान, प्रस्तुतीकरण, भाषण शैली और तर्क के आधार पर
मूल्यांकन किया। प्राचार्य डॉ. हरिओम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और
समसामयिक विषयों की समझ विकसित होती है। प्लेसमेंट सेल प्रभारी नसीब ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed