फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Potas pipe burst, girl and one person injured due to fragmentation

पोटास पाइप फटी, टुकड़ा लगने से बच्ची व एक व्यक्ति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Potas pipe burst, girl and one person injured due to fragmentation
पानीपत। विकास नगर में धमाका पोटास करने वाली पाइप का टुकड़ा टूट कर बच्ची के गले में लग गया। बच्ची इसमें गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज से लोग एकत्रित हो गए। पोटास के धमाके को लोगों ने पहली बार गोली की आवाज सोचा। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 10 साल की नंदनी पुत्र प्रमोद निवासी विकास नगर घर के बाहर खेल रही थी। यहां पर अन्नू पुत्र जयचंद सैनी ने इसी वक्त पोटास वाली पाइप से जैसे ही धमाका किया पाइप फट गई। पाइप का टुकड़ा नंदनी की गले में जा लगा। इससे नंदनी जमीन पर गिर गई और बेसुध हो गई। वहीं पाइप एक टुकड़ा मुकेश नाम के व्यक्ति की आंख पर भी लगा। वो भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।अब इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। सीआईए भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed