फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   post offies will be open today for distribution of ash

राखियां बांटने के लिए आज खुले रहेंगे डाकघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
post offies will be open today for distribution of ash
भाई-बहन के प्यार, स्नेह व संकल्प का पर्व रक्षाबंधन तीन अगस्त को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोरोना की वजह से इस बार भाइयों से दूर बहनें उन्हें डाक द्वारा राखियां भेज रही हैं। बहनों के अटूट रिश्ते की डोर समय पर भाइयों की कलाइयों पर बंधे, इसके लिए डाक विभाग भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। राखियों की डिलिवरी के लिए पानीपत में रविवार को भी डाकघर खुले रहेंगे। सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक राखियों की डाक को तय पते पर भेजने का कार्य किया जाएगा। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निजी कोरियर सर्विस के प्रभावित होने से राखियों को डाक से भेजने के लिए रोजाना 200 के करीब राखी बुक हो रही हैं। कोरोना का असर राखी के त्योहार पर भी दिख रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर कई भाई अपने बहन के यहां नहीं जाने के कारण डाक के जरिए राखियां भेजी जा रही हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार राखी की डाक की दोगुनी बुकिंग हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह छह बजे से शुरू होगी राखी की डाक
: एसएस सरोहा, हेड पोस्टमास्टर ने बताया कि कोरोना वायरस और रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए इस बार रविवार को भी डाक विभाग शुरू रहेगा। सभी डाकिया सुबह 8 बजे से रक्षा बंधन की डाक घरों तक पहुंचाने का काम किया जाऐगा। वहीं पानीपत की 12 डाक पोस्ट ऑफिस विशेष तौर पर राखी मेल के लिए खुले रहेंगे। हमारा मकसद है कि सभी बहनों की राखी उनके भाईयों के पास पहुच जाए व किसी भी भाई कि कलाई सुनी ना रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed