फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Post mortem of the dead body of the operator who committed suicide by hanging in the love of girlfriend

प्रेमिका के प्यार में फंदे पर लटकर आत्महत्या करने वाले संचालक के शव का हुआ पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Post mortem of the dead body of the operator who committed suicide by hanging in the love of girlfriend
बस स्टैंड के पास दुरेजा गेस्ट हाउस में फंदे पर लटककर आत्महत्या करने वाले रतनगढ़ निवासी सर्वाइकल सेंटर संचालक का शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं महिला को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को रतनगढ़ निवासी सर्वाइकल सेंटर संचालक ने पानीपत बस स्टैंड के पास दुरेजा गेस्ट हाउस में प्रेमिका के लिए 113 नंबर कमरा बुक कराया था। प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि उसी की पत्नी की मौसी थी। दोनों एक घंटे तक कमरे में रहे। शाम करीब पांच बजे प्रेमिका के चिल्लाने की आवाज आई। मैनेजर दौड़कर गया और दरवाजा खुलवाया तो सर्वाइकल सेंटर संचालक प्रेमिका की चुन्नी से फंदे पर लटका हुआ था और प्रेमिका बेड पर बैठकर रो रही थी। पूछताछ हुई तो प्रेमिका ने बताया कि संचालक ने उसे कहा कि वह प्यार का सबूत देने के लिए अपनी जान भी दे सकता है। इतना कहकर उसने फंदा लगाना शुरू कर दिया। उसने सोचा कि मजाक कर रहा है, लेकिन संचालक ने सच्ची में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed