फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pooja Malik of Rajakhedi has become an inspiration for women and girls.

Panipat News: महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी राजाखेड़ी की पूजा मलिक

Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pooja Malik of Rajakhedi has become an inspiration for women and girls.
पूजा मलिक। स्वयं
पानीपत। राजाखेड़ी गांव की पूजा मलिक आज गांव की महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने सिलाई-कढ़ाई के माध्यम से न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि अब वह गांव में बुटिक चलाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

पूजा मलिक ने बताया कि उन्होंने करीब चार वर्ष पहले अपनी मां से सिलाई-कढ़ाई सीखनी शुरू की थी। शादी के बाद उन्होंने कुछ समय तक घरेलू जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि वह घर की चहारदीवारी तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। इसके बाद परिवार से चर्चा कर उन्होंने बुटिक शुरू किया और ग्रामीण लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


वे वर्तमान में गांव की लड़कियों को सिलाई मशीन चलाने, कढ़ाई और डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दे रही हैं, ताकि वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें। इस कार्य में उन्हें अपने पति युद्धवीर और परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा मलिक न केवल रोजगार प्रशिक्षण दे रही हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का कार्य भी कर रही हैं। वे गांव की महिलाओं और युवतियों को शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक कर रही हैं।


उन्होंने बताया कि समाज में बेटियों की घटती संख्या को लेकर भी वे लोगों को जागरूक कर रही हैं और बेटियों की शिक्षा व उनके अधिकारों के महत्व को समझा रही हैं। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के अधिकार और आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उनके प्रयासों से गांव की कई लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed