फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police will not harass migrant Bengalis

Panipat News: प्रवासी बंगालियों को परेशान नहीं करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police will not harass migrant Bengalis
सेक्टर-29 में आयोजित कार्यक्रम मे ंमंच पर चर्चा करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और प​श्चिमी बं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पश्चिम बंगाल के श्रमिकों ने पुलिस पर पूछताछ के नाम पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस बांग्लादेश के लोगों से पूछताछ की आड़ में उनके साथ मारपीट तक कर रही है। उनको कई घंटे थाने में रखा जाता है।
इसके अलावा लोग उनके साथ मारपीट तक करते हैं। मामला सामने आने पर पश्चिमी बंगाल से भाजपा के 2021 का विधानसभा चुनाव लड़के चुके डॉ. गुलाम सरवर पानीपत पहुंचे। उन्होंने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को साथ लेकर शनिवार को पानीपत के सेक्टर-29-वन में प्रवासी बंगाली मजदूर जागरूकता अभियान सम्मेलन किया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पश्चिमी बंगाल के भाजपा नेता डॉ. गुलाम सरवर ने डीएसपी सुरेश सैनी और डीएसपी नवीन संधू को किसी प्रकार की प्रताड़ना न करने के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार की प्रताड़ना न करने का भरोसा दिया। शिक्षा मंत्री मंत्री महिपाल ढांडा ने नमस्कार, राम-राम और अस्लाम वालेकुम से लोगों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ देशों के लोग जमीन को टुकड़ा समझते हैं लेकिन भारतीय जमीन को अपनी मां मानते हैं और इसकी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर धर्म का व्यक्ति सुरक्षित है। डॉ. गुलाम सरवर ने कहा कि पानीपत औद्योगिक नगरी है। यहां दूसरे प्रदेशों से प्रवासी आकर काम कर रहे हैं।

इनमें पश्चिमी बंगाल से कई हजार प्रवासी काम कर रहे हैं। उनके प्रयास से पानीपत के उद्योग को देश ही नहीं विश्व स्तर पर नई पहचान मिल रही है। मौके पर श्रीभगवान अग्रवाल, बिटू प्रजापत, संदीप मलिक, अजमेर मलिक, हाजी शुकुर, शेमुद्दीन सेफी मौजूद रहे।

सेक्टर-29 में आयोजित कार्यक्रम मे ंमंच पर चर्चा करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पश्चिमी बं

सेक्टर-29 में आयोजित कार्यक्रम मे ंमंच पर चर्चा करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पश्चिमी बं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed