{"_id":"2a9c25c518afbc27ea619140eea372bc","slug":"police-team-will-keep-an-eye-on-anti-social-elements","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी पुलिस टीम
कैथ्ाल
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में शहर में त्योहारी सीजन और अन्य किसी भी प्रकार की वारदात में अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने दो विशेष टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं।
इसमें एक स्पेशल वैपंस एंड टेक्टिस टीम (स्वाट)तो दूसरी क्विक रिस्पॉंस टीम(क्यूआरटी) शामिल हैं। दोनों ही टीमों में करीब-करीब दर्जन भर जवान शामिल किए गए हैं।
स्वाट टीम में शामिल जवान हर प्रकार हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है और सभी कमांडों की ट्रेनिंग भी पास किए हुए हैं। सोमवार को एसपी कुलदीप सिंह यादव ने लघु सचिवालय से दोनों टीमों के जवानों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर विशेष ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि स्वाट में करीब दर्जन भर जवानों को शामिल किया गया है। सभी जवान सभी प्रकार के हथियार चलाने में सक्षम हैं और इन्होंने कमांडो टेस्ट भी पास किया हुआ है।
आवश्यकता पड़ने पर यह टीम इंचार्ज एएसआई अनूप सिंह के नेतृत्व में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध पर नियंत्रण करेगी। इसी प्रकार से क्विक रिस्पॉंस टीम में भी एएसआई बलवंतसिंह के नेतृत्व में जवानों को शामिल किया गया है।
इस टीम के गठन का उद्देश्य अपराधिक वारदात के बाद सबसे पहले रिस्पॉंस करना है। ताकि समय पर पहुंच कर पीड़ितों को राहत पहुंचाए जाने के साथ-साथ अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।
एसपी ने सोमवार सुबह लघु सचिवालय में दोनों टीमों के सदस्यों को त्योहारी सीजन में विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों, सर्राफा बाजार, अधिक लेन-देन वाले इलाकों, स्कूल-कॉलेजों सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखते हुए गश्त करने के निर्देश जारी किए।