फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police swung into action after the accident on Yamuna Expressway, issued warnings to 95 drivers.

Panipat News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस, 95 चालकों को दी चेतावनी

Thu, 18 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 18 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police swung into action after the accident on Yamuna Expressway, issued warnings to 95 drivers.
हाईवे पर वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाती पुलिस। पीआरओ
पानीपत। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई भीषण सड़क हादसे के बाद पानीपत पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने हाईवे पर सुरक्षित यातायात के लिए अभियान चलाया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। 95 वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं थे। उन वाहन चालकों को चेतावनी जारी की गई। साथ ही यातायात द्वारा कोहरे के समय सुरक्षित यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा हाईवे पर विशेष अभियान चलाया गया। जीटी रोड हाईवे पर 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया गया। जिन भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं थी उन्हें चेतावनी दी गई। इसके साथ हाईवे किनारे खड़े पेड़ों व बैरियर पर भी जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगाए गए। जिससे रात के समय वाहन चालकों को मदद मिल सके।
विज्ञापन


धुंध के दौरान वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
-हाईवे पर चलते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें।
-गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर को भी ऑन रखें, ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके।
-कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं।
-धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें।
-घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें।
-बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें।
-इमरजेंसी स्टाप होने पर, जहां तक संभव हो वाहन को सड़क से उतारे।
-ओवरटेक करने, लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें।
यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि कोहरे में हादसों को रोका जा सके। इसके लिए सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed