{"_id":"65a5c01d839668fa70067c45","slug":"police-launched-operation-attack-33-arrested-panipat-news-c-245-1-sknl1008-10114-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण अभियान, 33 किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण अभियान, 33 किए गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। शराब, असलहा तस्कर, चोरों व सटोरियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न स्थानों से आपराधिक मामलों में संलिप्त 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध जांच शाखा एवं थाना और चौकी स्तर पर 60 टीमों का गठन किया गया। इसमें 246 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों से अलग-अलग 14 मामले दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा। शराब तस्करी के 11 मामलों में 10 आरोपी काबू करके 106 बोतल देसी व 93 बोतल हथकढ़ी शराब और 360 लीटर लाहण बरामद किया। अभियान के तहत पुलिस ने पांच उद्घोषित अपराधियों को भी काबू किया। प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने सट्टा खाइवाली के दो मामलों में दो आरोपियों को काबू करके 2920 रुपये सट्टा राशि बरामद की व लावारिस हालात में दो बाइक बरामद की। पुलिस ने 06 बोतल देसी, 93 बोतल हथकढ़ी शराब और 360 लीटर लाहण बरामद किया। वहीं सट्टा खाइवाली करने के दो मामलों में दो आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 2920 रुपये सट्टा राशि बरामद की। सीआईए-1 ने एक आरोपी को 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया, जिसकी पहचान मंडवाल निवासी अमनदीप उर्फ अमन के रूप में हुई।
चोरी व सेंधमारी के मामलों में पांच काबू
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान ही पुलिस ने चोरी व सेंधमारी के पांच मामलों में पांच आरोपियों को काबू कर लिया। इन आरोपियों पर विभिन्न स्थानों से बिजली का सामान, लोहे का सामान, मोबाइल व अनाज चोरी का आरोप था। पुलिस सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
चोरी व सेंधमारी के मामलों में पांच काबू
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान ही पुलिस ने चोरी व सेंधमारी के पांच मामलों में पांच आरोपियों को काबू कर लिया। इन आरोपियों पर विभिन्न स्थानों से बिजली का सामान, लोहे का सामान, मोबाइल व अनाज चोरी का आरोप था। पुलिस सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन