{"_id":"650a07105fc1c399ee009b84","slug":"police-issued-a-challan-of-rs-31000-to-two-minors-who-were-going-by-blowing-police-sirens-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6224-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस सायरन बजाकर जा रहे दो नाबालिगों का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान्र्र्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस सायरन बजाकर जा रहे दो नाबालिगों का पुलिस ने काटा 31 हजार का चालान्र्र्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दो नाबालिगों को शहर में लघु सचिवालय के सामने जीटी रोड पर पुलिस सायरन बजाना भारी पड़ गया। सामने खड़े पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और वीटी कर दी। पुलिसकर्मियों के सामने से तो बाइक दौड़ाकर नाबालिग निकल गए, लेकिन अगले ही नाके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे नाबालिग खाकी देखते ही घबरा गए।
जवानों ने जब हैंडल के पास लगे स्वीच को दबाया तो पुलिस सायरन बज उठा। अब नाबालिगों को भी समझ आ चुका था कि उन्होंने सचिवालय के सामने सायरन बजाकर पुलिसकर्मियों को ही चुनौती देने की गलती कर दी है। हाथ-पैर जोड़कर परिजनों से पिटाई का बहाना बनाया और नाबालिगों ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, प्रेशर हॉर्न सहित कई धाराएं जाेड़कर 31 हजार रुपये का चालान थमा दिया।
चालान देख रोने लगे नाबालिग, कहा- सर बाइक तो छाेड़ दो
31 हजार रुपये का भारी भरकम चालान देख नाबालिग बेचैन होकर रोने लगे। कभी हाथ तो कभी पांव पकड़ मुलाजिमों से चालान कम करने की बात कहने लगे। जवानों ने ऑनलाइन चालान कम नहीं होने की बात कही। जुर्माना भरने पर ही बाइक छोड़ने को कहा, तो चाचा को बुलाया। लगभग 20 मिनट बाद रजिस्ट्रेशन लेकर मौके पर पहुंचे चाचा ने गलती मानी। डांटते हुए दोनों नाबालिगों को पैदल ही घर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
10वीं का छात्र गंवा चुका जान-
बता दें कि बीते करीब एक माह पहले स्कूल से लौट रहे स्कूटी सवार 10वीं कक्षा के छात्र को बस ने कुचल दिया था और इसी तरीके से पानीपत में कई बार ऐसे हादसे देखने को मिल रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से आए दिन वहां चल को के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है
दोनों नाबालिगों के पास न हेलमेट था, न ही कोई कागज थे, जिस वजह से बाइक का 31 हजार रुपये का चालान किया गया है। माता-पिता से भी अपील है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। इससे हादसों पर रोक लगेगी।
- बलवान सिंह, सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस