फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police administration is ready to deal with encroachment

Panipat News: अतिक्रमण से निपटने को पुलिस प्रशासन तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Police administration is ready to deal with encroachment
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाजार में अतिक्रमण हटाने से लेकर ग्राहकों और बाजार के दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए पुलिस ने एक अच्छी शुरुआत की है। इसके लिए पहली बार बाजार में 35 महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है जिससे बाजार में आने वाली महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें और असामाजिक तत्व भूलकर भी ऐसी कोई गलती न करे जिससे उन्हें पछताना पड़े।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने 40 पुरुष पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं। इसके अलावा दस कमांडो की टीम भी लगाई है। सभी पुलिस कर्मी हर दस मिनट में बाजारों में गश्त करते हैं। पुलिस के इस अनूठे प्रयास से ग्राहकों में हौंसला आया है। जिससे बाजारों में विशेष तौर पर महिलाएं आराम से खरीदारी कर रही हैं। इसके लिए बाजार प्रधानों, दुकानदारों और ग्राहकों ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के साथ यातायात डीएसपी सुरेश सैनी और सिटी यातायात प्रभारी राजेश का आभार जताया है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि ये महिला-पुरुष पुलिस कर्मी गश्त के साथ दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाने का काम कर रही हैं। ये दुकानदारों से अनुरोध भी करती हैं और जरूरत पड़ने पर सख्ताई भी दिखाते हैं। इनकी वजह से बाजारों में बदलाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ तो बढ़ गई है लेकिन बाजार से अब किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना जैसे चोरी, चकारी, जेबकतरी या छेड़खानी जैसे मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन :
बाजार में 35 महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। 40 पुरुष पुलिस कर्मी हैं। इनके अलावा 10 कमांडो भी हैं। सभी गश्त पर रहते हैं। दुकानदारों को अतिक्रमण करने से रोकते हैं। पुलिस की गश्त से बाजारों में आम लोग निर्भीक खरीदारी कर रहे हैं। पुलिस अपने सेवा, सुरक्षा सहयोग के आधार पर बखूबी काम कर रही है।
राजेश कुमार, यातायात प्रभारी, पूर्व जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed