फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pickup overturns after tire burst on Assandh Road, 18 people injured

Panipat News: असंध रोड पर टायर निकलने से पिकअप पलटा, 18 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns after tire burst on Assandh Road, 18 people injured
पानीपत। गांव आसन कला के पास एक सड़क हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए। हादसा हो गया। पिकअप में सवार होकर सभी अपनी कंपनी से घर लौट रहे थे। रास्ते में चलते पिकअप का पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही गाड़ी सड़क पर एक तरफ गिर गई। इससे उसमें सवार 25 लोग भी नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बचाव कार्य किया। आनन-फानन चोटिल लोगों को नजदीकी एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

काबड़ी रोड निवासी अमित ने बताया कि वह गांव आसन कला के पास स्थित एक फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी कर पानीपत शहर में अपने क्वार्टर की ओर लौट रहे थे। वे रोजाना की तरह पिकअप में सवार हुए। पिकअप में कुल 25 लोग थे। रास्ते में अचानक गाड़ी का स्टड नट जॉइंट टूट गया। इससे ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही पिकअप का टायर उसमें से निकल और गाड़ी से आगे निकल गया। एक पहिया निकलने से गाड़ी भी एक ओर पलट गई। गाड़ी में सवार 25 लोगों में से 18 लोगों को चोटें आई है। जिस हादसे में शशि कुमार, अमित, चंदन कुमार, सुनील कुमार, दीपक, आदित्य, राहुल, मनोज सहित कई अन्य लोगों को चोट लगी। जिनमें 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed