{"_id":"67159ebf38ad0b93990c5624","slug":"physiotherapy-service-will-start-soon-in-community-health-centers-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126139-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जल्द शुरू होगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथेरेपी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जल्द शुरू होगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथेरेपी सेवा
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग अब जिला नागरिक अस्पताल के बाद अब सभी सामुदायिक केंद्रों में भी फिजियोथेरेपी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। समालखा सामान्य अस्पताल, अहर व बापौली सीएचसी में फिजियोथेरेपी की मशीने भी आ चुकी है। मुख्यालय की ओर से समालखा अस्पताल, नौल्था, ददलाना, खोतपुरा, अहर, बापौली व मतलौडा सामुदायिक केंद्र को पांच-पांच लाख का बजट मिला है।
इस बजट से सभी केंद्रों के लिए मशीनें खरीदी जा रही हैं। अब इन केंद्रों में एक एक फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती की जा रही है। यहां नई सेवाएं शुरू होने से लोगों को फिजियोथेरेपी के लिए जिला नागरिक अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। उन्हें उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही यह सुविधाएं मिल जाएंगी। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में 2021 से यह सेवा चल रही है। यहां प्रतिदिन की ओपीडी 100 से अधिक है।
फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के लिए आठ लाख रुपये का बजट मिला है। उसमें कुछ बड़ी मशीनें खरीदी जा रही हैं। सामुदायिक केंद्रों के लिए कंधा, घुटना, बाजू की मोम से सिकाई के लिए मशीन खरीदी गई है। इसके अलावा फिजियोथेरेपी में काम आने वाला एक एक किलोभार भी खरीदा गया है। पिछले कुछ सालों में फिजियोथेरेपी का चलन बहुत अधिक बढ़ा है। यह इलाज की बहुत प्रभावी पद्धति है। सबसे अधिक फिजियोथेरेपी के रोगी वह लोग मिल रहे हैं जो कई कई घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। उनके कमर व कंधों में दर्द की शिकायतें अधिक होती हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिजेरियन डिलीवरी शुरू करने का भी प्रयास कर रहा है। फिलहाल 15 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डिलीवरी की सुविधा है लेकिन सिजेरियन सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल व समालखा अस्पताल में ही होती है। बाहरी क्षेत्रों से गर्भवतियों को सिजेरियन डिलीवरी के लिए पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में लाना पड़ता है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ऑपरेशन थियेटर बनाने का काम चल रहा है।
वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के साथ साथ दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भी सेवाएं बढ़ाई जा रही है। लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही सेवाएं मिले, ऐसा उनका प्रयास है। धीरे धीरे कई नई सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू की जाएगी। फिजियोथैरेपी के लिए मशीनें खरीदी जा रही हैं।