{"_id":"6432af3f095097c99e0ad4f5","slug":"physical-abuse-and-rights-panipat-news-c-18-1-86552-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों को शारीरिक प्रताड़ना व अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों को शारीरिक प्रताड़ना व अधिकारों की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो- 1
विद्यार्थियों को शारीरिक प्रताड़ना व अधिकारों की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीमेन सेल और लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसका विषय अवेयरनेस ऑफ लीगल राइट्स अबाउट द इश्यूज ऑफ मैन एंड वूमन था। यह कार्यक्रम कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए किया गया था। इसमें एडवोकेट नेहा गुप्ता मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक प्रताड़ना, दहेज व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि विधिक जागरूकता से आशय जनता को कानून से संबंधित सामान्य बातों से परिचित करना और उनका सशक्तीकरण करना है। कानूनों के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ती है और विभिन्न महिलाओं से संबंधित कानूनों के तहत प्रदान किए गए कानूनी अधिकारों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। इससे उन्हें वास्तविक जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके। वीमेन सेल की प्रभारी डॉ. किरण मदान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विधिक शिक्षा हमें यह सिखाती है कि विधिक नियमों को किस प्रकार प्रयोग करना चाहिए। मंच संचालन प्रो. रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ.अर्पणा गर्ग, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि मल्होत्रा, प्रो. रेखा शर्मा और प्रो. राहुल शामिल रहे।