{"_id":"6560e6b732386e566f028485","slug":"phd-student-crushed-by-truck-dies-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9676-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पीएचडी छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पीएचडी छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में परिजनों से पंचनामा भरवाते हुए पुलिसकर्मी
पानीपत। दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद कुरुक्षेत्र लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पीएचडी के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया दिया। सिर पर पहिया उतरने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जीटी रोड पर मिड-टाउन होटल के सामने हुआ।
किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पास मिले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कार्ड से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। शुक्रवार को परिजन पानीपत पहुंचे और उनके बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
भिवानी पपोसा गांव के रहने वाले मैनपाल ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा रविंद्र (38) है, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एआईएच विषय पर पीएचडी कर रहा था। वह वीरवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत में दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह शादी से कुरुक्षेत्र लौट रहा था। जब वह मिड-टाउन होटल के सामने पहुंचा तो ट्रक ने टक्कर मार दी और उसके ऊपर से ट्रक का पहिया उतार दिया। हादसे में उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पत्नी भी कुरुक्षेत्र में कर रही पीएचडी
मृतक रविंद्र की पत्नी अनुपमा भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से होम साइंस से पीएचडी कर रही है। उनकी सात वर्षीय एक बेटी है। हादसे के वक्त अनुपमा भी करनाल में अपनी सहेली की शादी में थी। हादसे की सूचना उसे भी दी गई।
वर्जन
मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना