फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People take a dip of faith in Yamuna on Magh Purnima

Panipat News: माघ पूर्णिमा पर लाेगों ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
People take a dip of faith in Yamuna on Magh Purnima

विज्ञापन
सनौली। माघ पूर्णिमा पर यमुना के सनौली घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही पूजा कर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
बुधवार को माघ मास की पूर्णिमा पर सुबह ही श्रद्धालु यमुना के सनौली घाट पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके अलावा ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी। घाट पर पानीपत, जींद, सफीदों व गोहाना से भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। यहां दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार व सनौली नाका पुलिस टीम संयुक्त रूप से यमुना घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्नान संपन्न होने पर यमुना नदी पर गोताखोर एवं पुलिस तैनात रखने के निर्देश दिए। पुलिस व गोताखोरों ने लगातार यमुना में नाव में घूमकर निगरानी की तथा श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed