फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patriotic party following BJP principles: Manohar Lal

भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली देशभक्त पार्टी : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Patriotic party following BJP principles: Manohar Lal
पानीपत। करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर बैठक कर जनता से रूबरू हुए। सबसे पहले जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में वकीलों के साथ और एमजेआर परिसर में विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से संवाद किया। इसके बाद प्रत्याशी मनोहर लाल सेक्टर 25 के एक गार्डन में जनसभा को संबोधित किया। यहां शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और सिख समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, पूर्व मेयर अवनीत कौर, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अमित कादियान, भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा, पंचायत राज्यमंत्री के भाई महिपाल ढांडा व पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव पर विश्व के सभी बड़े देशों की नजर है। भारत को शिक्षित और विकसित राष्ट्र बनाना है तो फिर एक बार केंद्र में मोदी सरकार को लाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली राजनीतिक पार्टी है। भाजपा में जातिवाद, परिवारवाद और किसी व्यक्ति विशेष की मनमानी नहीं चलती बल्कि भाजपा हाईकमान का निर्णय सर्वहित में है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियों और रोड शो के माध्यम से भाजपा के पक्ष में अनुकूल माहौल तैयार हो गया है। इसी के दृष्टिगत अब हरियाणा में केंद्र के बड़े नेताओं की रैलियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed