फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients were desperate for treatment in the hospital, many returned empty handed

Panipat News: अस्पताल में इलाज के लिए बेहाल रहे मरीज, कई बैरंग लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Patients were desperate for treatment in the hospital, many returned empty handed
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को सोमवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीज तीन से चार घंटे तक लाइन में लगे रहे। जब उनका नंबर आया तो कर्मचारियों ने डॉक्टर न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। मरीजों का आरोप है कि उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भेजा जा रहा है। लेकिन, उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके चलते अस्पताल की ओपीडी में अफरातफरी की स्थिति रही। कुछ जागरूक लोगों ने आगे आकर मरीजों को दवा दिलवाई।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी थी। सोमवार को करीब दो हजार की ओपीडी थी। यह सामान्य दिनों से करीब दो सौ अधिक रही। ऐसे में मरीजों को ओपीडी के लिए पंजीकरण कराने से लेकर दवा लेने तक घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा। चर्म रोग विशेषज्ञ के न होने पर लोगों को परेशानी रही। युवती प्रीति अपने पिता अशोक कुमार को लेकर अस्पताल आई थी। उन्होंने बताया कि उसके पिता को सांस लेने में दिक्कत है। वह उनको इलाज कराने सोमवार सुबह ही अस्पताल में पहुंचे थे। वह सुबह नौ बजे लाइन में लग गई थी। तीन घंटे तक वह लाइन में लगी रही। 12 बजे जब पर्ची लेने के लिए उसका नंबर आया तो वहां पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया। कर्मचारियों ने कहा कि आज डॉक्टर नहीं है। इसके साथ ही उन्हें बाहर दिखाने की भी सलाह दी गई। प्रीति का कहना है कि बाहर डॉक्टर ने 60 से 70 हजार रुपये का खर्च बताया है। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह प्राइवेट में उपचार करा लें।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था। वह इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था। लेकिन, उन्हें इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया। राजकुमार का कहना है कि कुछ कर्मचारी मरीजों और तीमारदारों काे परेशान कर रहे हैं। इसी तरह से कई अन्य मरीजों को भी अस्पताल से वास भेज दिया गया। जिससे कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में आई एक एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग में एक नई एंबुलेंस शामिल की गई है। यह करीब नौ लाख रुपये की है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हाेंगी। मरीजों को लाने और ले जाना आसान होगा।



वर्जन :
जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी सामान्य रही। मरीजाें की जांच कर दवा दी गई। मरीजों को बिना दवा के भेजने की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed