फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'Pati Gaye Re Kathiawad' enthralls the audience

‘पति गए रे काठियावाड़’ ने दर्शकों को किया लोटपोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
'Pati Gaye Re Kathiawad' enthralls the audience
समालखा। नाटक प्रस्तुत करते हुए कलाकार - फोटो : Panipat
समालखा। पाईट कॉलेज में चल रहे 11वें चलो थिएटर महोत्सव के दौरान बुधवार को स्पर्श नाट्य रंग ने ‘पति गए रे काठियावाड़’ नाटक का मंचन किया। इस नाटक ने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। इसी के साथ ही एक गंभीर संदेश दिया कि दांपत्य जीवन विश्वास की डोरी पर चलता है।
विज्ञापन

नाटक में महाराष्ट्र के पुणे के पास के गांव भांगोड़ा की कहानी है। पुणे के सूबेदार राव सालाना राजस्व वसूली के लिए लंबे समय के लिए पूणे से काठियावाड़ जाते हैं। पति के काठियावाड़ जाने की बात सुनकर पत्नी उदास हो जाती है। पति की गैर मौजूदगी में खुद को व्यस्त रखने के लिए कुछ काम करने की इच्छा जाहिर करती हैं। वह अपनी दासी महोना के साथ ही मिलकर पूणे में पति की कामकाज संभालती है। अपनी पवित्रता पर आंच नहीं आने देती, जिसका प्रतीक होता है पति की पगड़ी बांधा गया फूलों से बना तुर्रा, जो सूखता नहीं है। जो पूरे काठियावांड में चर्चा का केंद्र बना रहा था। नाटक दांपत्य जीवन पति-पत्नी के विश्वास के रिश्ते को हंसते और गुदगुदाते अंदाज में दिखाता है।
विज्ञापन

अजित चौधरी के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि उपायुक्त सुशील सारवान और एनआईटी कुरुक्षेत्र के डायेक्टर प्रो. रमन्ना रेडी, आयकर विभाग की कमिश्नर मोनिका सिंह, कॉलेज के चेयरमैन हरिओम तायल व वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इससे पहले नाटक के डायरेक्टर अजित चौधरी को रास रंग सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. रवि मोहन, बीबी शर्मा, श्वेता तायल, रानी तायल, कांता देवी, और डायरेक्टर शक्ति कुमार, बेला भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed