{"_id":"667f55d2d7da58a19c0a6807","slug":"passengers-please-note-there-is-water-on-the-track-ahead-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120290-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यात्री कृपया ध्यान दें, आगे ट्रैक पर पानी भरा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यात्री कृपया ध्यान दें, आगे ट्रैक पर पानी भरा है...
विज्ञापन
पानीपत। यात्री कृपया ध्यान दें। आगे रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है। ट्रेन आगे नहीं जा सकती। जैसे ही ट्रेन सुचारु होगी, आपको सूचित कर दिया जाएगा। जो यात्री अपना टिकट कैंसिल कराना चाहे, करा सकता है। यात्रियों के कानों में जैसे ही ट्रेन न जाने की उद्घोषणा कानों में पड़ी तो हर कोई परेशान नजर आया। कोई काउंटर पर तो कोई अपने गंतव्य जाने के लिए बस व टैक्सी पकड़ने के लिए दौड़ा। यह हाल अकेले पानीपत रेलवे स्टेशन पर नहीं था, बल्कि अंबाला-दिल्ली लेन पर आने वाले प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों का था। अप और डाउन की ट्रेन की दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
पानीपत रेलवे स्टेशन से करीब 125 रेलों की आवाजाही होती है। यहां से करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं। दिल्ली में तेज बारिश के बाद प्रभावित दिल्ली-अंबाला मार्ग पर रेल पूरा दिन प्रभावित रही। अप और डाउन में कई ट्रेनें सुबह की बजाय शाम को पहुंची। यात्री ट्रेन का घंटों इंतजार करते रहे। मॉडल टाउन निवासी हरीश और कपिल ने बताया कि वे दिल्ली में नौकरी करते हैं। हर रोज ट्रेन से अपडाउन करते हैं। सुबह पानीपत से यात्री गाड़ी में जाते हैं और शाम को दिल्ली से वापस चलते हैं। शुक्रवार को ट्रेन देरी से आने की उद्घोषणा सुनी तो वे हैरान हो गए। वे जीटी रोड पर पहुंचे। यहां से बस से दिल्ली रवाना हुए। वापसी में भी ट्रेन समय पर नहीं मिली। सेक्टर-11 निवासी आशीष ने बताया कि उनको पठानकोट जाना था। वह सुबह की तैयार हो गया था, लेकिन ट्रेन दोपहर बाद पानीपत पहुंची। उसको घंटों इंतजार करना पड़ा।ब
बॉक्स
ये ट्रेनें रही प्रभावित
डाउन ट्रैक :
-पानीपत-दिल्ली एमईएमयू पानीपत रेलवे स्टेशन से सुबह 6:21 बजे अपने निर्धारित समय से एक मिनट देरी से चली थी। ट्रेन को बीच में कई स्टेशन पर रोया गया। सुबह 8:35 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन 12:52 बजे पहुंची।
विज्ञापन
-कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू पानीपत से 7:30 बजे चली। इस ट्रेन को दिवाना गांव में रोक लिया गया। यहां से 9:03 बजे रवाना किया गया। इससे आगे नरेला रोक लिया गया। ट्रेन सुबह 9:35 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन दोपहर बाद 3:24 बजे पहुंची।
-पानीपत-दिल्ली एमईएमयू का पानीपत रेलवे स्टेशन से सुबह 10:20 बजे का समय है। यह ट्रेन तीन मिनट देरी से शुरू की। इसको दिवाना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। इस ट्रेन का पुरानी दिल्ली पहुंचने का समय दोपहर बाद 1:05 बजे का है, जबकि यह शाम को 4:09 बजे पहुंची।
-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:36 बजे का है। यह ट्रेन 12:19 बजे पहुंची। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 12:45 बजे पहुंचने वाली ट्रेन 3:21 बजे पहुंची।
-कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू यात्री गाड़ी पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:55 की बजाय 4:17 बजे पहुंची। इसका दिल्ली पहुंचने का समय 4:40 बजे का था, लेकिन यह ट्रेन 7:09 बजे पहुंची।
अप ट्रैक :
-दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे का है। यह ट्रेन शुक्रवार को दोपहर बाद 2:38 बजे पहुंची।
-पुरानी दिल्ली से पानीपत आने वाली ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर बाद 2:15 बजे का समय है।
-यह ट्रेन शाम को 3:56 बजे पानीपत पहुंची।
-फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पानीपत रेलवे स्टेशन पर 2:29 की बजाय 4:42 बजे पहुंची।
-पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नई दिल्ली से चलने का समय सुबह 11:19 बजे का है। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को 5:55 बजे चली। दोपहर 12:33 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन करीब 7:11 बजे पहुंची।
वर्जन :
दिल्ली के दोनों रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बारिश का पानी आ गया था। जिसके चलते ट्रेनों को रोका था। ट्रेन धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन पानीपत।