फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers face problems due to slow wheels of buses

Panipat News: थमे ट्रेनों और बसों का पहिये, यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Passengers face problems due to slow wheels of buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ठंड में ट्रेन व बसों का पहिया धीमा होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानीपत पहुंचने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ी कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही हैं।
पानीपत से चलकर जयपुर, देहरादून, कटरा व जालंधर जाने वाली बसें कई घंटों की देरी से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री राकेश, सुरेश व रामकरण ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से पानीपत बस स्टैंड पर खड़ा होकर बसों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई बस उनके दिल्ली जाने के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही रेलवे में यात्रियों को कई घंटों के इंतजार के बाद भी कोई ट्रेन उनके गंतव्य को जाने के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें ज्यादातर समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। जिससे आमजन को राहत मिल सके। रेलवे व परिवहन अधिकारियों का कहना है कि धुंध ज्यादा मात्रा में होने के कारण ही ट्रेन व बसों की गति में कम हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए, इसके लिए ही इनकी गति को कम किया है क्योंकि धुंध में दृश्यता शून्य के समान होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं लेट ःअप लाइन की ट्रेन पठानकोट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। एनडीएलएस पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:56 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:00 बजे रवाना किया गया। पैसेंजर का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:56 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:59 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत रात 9:06 बजे पहुंची और इसे यहां से रात 9:13 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है।
यह ट्रेन पानीपत शाम 4:28 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम 4:31 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:24 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम 3:26 बजे रवाना किया गया।

डाउन लाइन की ट्रेन झेलम एक्सप्रेस के पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:25 बजे पानीपत पहुंची और इसे यहां से सुबह 10:42 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 11:09 बजे का है।
यह ट्रेन पानीपत शाम 3:44 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:48 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed