फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   partision in bjp for garbej lifting

कचरा लिफ्टिंग का टेंडर कांग्रेस नेता को देने मामले में दो खेमों में बंटी भाजपा

Sun, 15 Nov 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 15 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर का कचरा लिफ्टिंग को लेकर भाजपा में रार बढ़ गई है। भाजपा एक बार फिर दो पक्षों में बंट गई है। भाजपा का एक पक्ष डॉ. मुनीष अहमद अंसारी को कांट्रेक्ट देने के पक्ष में है, जबकि दूसरा पक्ष इसके विरोध में है। भाजपा पार्षद दुष्यंत भट्ट इसके विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को पत्र लिखकर कूड़ा उठाने का टेंडर फिर से लगवाने की मांग की है। वहीं दूसरा खेमा अपनी बात को ऊपर तक रखने के दावे में है।
विज्ञापन

  नगर निगम क्षेत्र में कचरे की लिफ्टिंग का टेंडर जारी होना है और इस बार टेंडर फिर से पुराने  ठेकेदार एवं कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता डॉ. अंसारी को ही देने की तैयारी में हैं। नगर निगम में यह सब फाइनल भी हो गया है। यह बात निगम कार्यालय से बाहर निकलते ही भाजपा में रार पैदा करने वाली साबित रही और रविवार को भाजपा के शहरी नेता दो थड़ों में बंट गए। भाजपा व भाजपा समर्थित कई निगम पार्षद लिफ्टिंग का टेंडर  कांग्रेस नेता को देने का खुलेआम विरोध करने को उतर आए हैं, वहीं कुछ पार्षद दबी जुबान  में विरोध कर रहे हैं। इन सबके बीच शहरी भाजपा का एक खेमा इस टेंडर को कांग्रेस  नेता को ही देने का पक्षधर है। पार्षद  दुष्यंत भट्ट ने तो शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को पत्र लिखकर व  मैल भेज कर लिफ्टिंग के टेंडर को कांग्रेस नेता को देने का सख्त विरोध किया  है। इस बारे में कई पार्षदों का कहना है कि जब इस कांग्रेस नेता के पास  पिछले कई वर्षों से कचरा लिफ्टिंग का टेंडर रहा है और वह सही तरह से कचरा  उठाने में नाकाम रहा है तो उसे दोबारा से अब रेट बढ़ाकर टेंडर देने का कोई  औचित्य नही है। कांग्रेस नेता को टेंडर देने के मामले में भाजपा पार्षदों व भाजपा नेताओं की इस खेमाबंदी से शहर में भाजपा को निश्चित रूप से  नुकसान होगा।
विज्ञापन


सीएम विंडो में शिकायत देने की चेतावनी

पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने  कहा कि डॉ. अंसारी को एक मिलिभगत के चलते दोबारा से टेंडर दिया जा रहा है।  वे इस बारे में सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को शिकायत  करेंगे। भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि डॉ. अंसारी को कचरा लिफ्टिंग का टेंडर  25.50 लाख में दिया जा रहा है। वे इसी टेंडर को 25 लाख से भी कम में लेने  के लिए तैयार है और रात में ही शहर का कचरा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम व प्रदेशाध्यक्ष तक मिलने की चेतावनी

अंसारी को सफाई का कांट्रेक्ट देने से नाराज भाजपा नेता अपनी मांगों को ऊपर तक ले जाने की तैयारी हैं। एक नेता ने कहा कि वे अपनी बात को मुख्यमंत्री मनोहरलाल व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सामने रखेंगे। उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने की जरूरत लगी तो वे आगे भी जाएंगे।

यह है मामला

नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा उठाने का टेंडर दिया जाता है और गत कई सालों से डॉ. मुनीष अहमद अंसारी इसका ठेका ले रहे हैं। वे कांग्रेसी नेता है। माना जा रहा है कि वे अब तक कांग्रेस में प्रभाव होने के चलते कांट्रेक्ट ले लेते थे, लेकिन अब सरकार व सत्ता दोनों बदलने के बाद भी डॉ. मुनीष अहमद अंसारी को कूड़ा उठाने का कांट्रेक्टर देना लगभग तय हो गया है। डा. अंसारी के पास अब निगम क्षेत्र का कचरा  लिफ्टिंग का टेंडर 16 लाख रुपये में था, यह अब बढ़ाकर 25.50 लाख रुपये किया जा  रहा है।

शहर में उठी वार्ड स्तर पर ठेका देने की मांग

पूरे शहर के कचरे को उठाने का ठेका एक व्यक्ति को देने के विरोध में आवाज उठ गई है। लोगों ने हर वार्ड का अलग से ठेका देने की मांग उठाई है। वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि एक व्यक्ति को ठेका देकर शहर को गंदगी में डालने वाला है। निगम प्रशासन को हर वार्ड का अलग से कांट्रेक्ट देना चाहिए। वार्ड पार्षद व वार्डवासी ठेकेदार पर दबाव भी बनाकर रखेंगे और इससे ठेकेदार सफाई भी अच्छी तरह से कर सकेगा।

इधर ज्वाइंट कमिश्नर मैदान में उतरे
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अश्विनी मेंगी शहर की समस्याओं को जानने व उनका समाधान करने के लिए खुद मैदान में आ गए हैं। ज्वाइंट कमिश्नर अश्विनी मेंगी रविवार को मॉडल टाउन स्थित डीएवी पार्क समेत दो पार्कों में पहुंचे। उन्होंने वेलफेयर ऐसासिएशन के लोगों से पार्कों में सुधार व रख-रखाव के बारे में चर्चा की। लोगों ने नगर निगम द्वारा पार्कों की तरफ कोई ध्यान न देने की बात उभरकर सामने आई। ज्वाइंट कमिश्नर ने वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों को हर संभव समाधान कराने का भरोसा दिलाया। ज्वाइंट कमिश्नर इससे पहले सुबह वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग की मांग पर पहुंचे। उन्होंने यहां पर गली से बहते गंदे पानी को देखकर निगम अधिकारियों को लताड़ लगाई और इस समस्या के समाधान के आदेश दिए।

वर्जन

नगर निगम में कूड़ा उठाने का कांट्रेक्ट पुराने ठेकेदार को ही देना ठीक नहीं है। वे पहले का ही कूड़ा नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने शहरी निकाय मंत्री को पत्र लिखा है और कांट्रेक्टर फिर से लगवाने की मांग की है। वे शहरवासियों के हक में लगातार आवाज उठाते रहेंगे।


दुष्यंत भट्ट, पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा पानीपत।
वर्जन

कचरा लिफ्टिंग को लेकर नीचले स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने खुद मौका देखा है। कई बार ट्राली संचालक कर्मी के न आने की बात कहते हैं तो कई बार कर्मी ट्राली संचालक के न आने की बात कहकर टल जाते हैं। वे इस बार ट्राली संचालक को ही कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी देने के पक्ष में हैं। इसको लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

अश्विनी मेंगी, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।


--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed