फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paramjeet of Chandauli village is making her name shine in Kabaddi

Panipat News: चंदौली गांव की परमजीत कबड्डी में कर रही नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Paramjeet of Chandauli village is making her name shine in Kabaddi
पानीपत। चंदौली गांव की परमजोत कबड्डी में मेहनत कर परिवार और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक हासिल किए है। उन्होंने सीबीएसई राष्ट्रीय खेलोंं में कबड्डी में रजत पदक हासिल किया है। साथ ही उन्होंने मार्च 2025 में सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने जनवरी में रोहतक में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगिता में भी रजत पदक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उनके पिता राधे श्याम स्कूल बस चालक हैं और मां रुबी स्कूल में काम करती है। उनकी छोटी बहन टीना भी कबड्डी में मेहनत कर पदक हासिल कर रही हैं। कोच अमिताभ आर्य ने बताया कि परमजोत पिछले पांच सालों से कबड्डी में मेहनत कर रही है। शुरुआती दिनों में उसने बड़ा संघर्ष किया है। सुबह-शाम अभ्यास के बाद भी अतिरिक्त अभ्यास करने का प्रयास करती थीं। जिससे उनके खेल प्रदर्शन में सुधार आता रहा और वह एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपने आपको तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा उनकी छोटी बहन टीना भी कबड्डी का अभ्यास कर रही है। टीना ने भी जिला और राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल किए है।
विज्ञापन

खिलाड़ी परमजोत ने बताया कि वह कबड्डी में मेहनत कर अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पाने का प्रयास कर रही है। साथ ही अन्य लड़कियों को भी खेलोंं की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि वह बड़े ही साधारण परिवार से है। पिता के मार्गदर्शन के बाद ही उन्होंने कबड्डी में मेहनत करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह खोतपुरा गांव के स्कूल मैदान में कोच अमिताभ आर्य के पास कबड्डी का अभ्यास करने लगीं। कई सालों तक संघर्ष करने के बाद उन्होंने पदक हासिल करना शुरू किया। वह अभ्यास को निरंतर जारी रख अपनी खेल प्रतिभा को ओर निखारने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed