फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat woman who went to Canada on study visa dies in road accident

Panipat News: स्टडी वीजा पर कनाडा गई पानीपत की महिला की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Panipat woman who went to Canada on study visa dies in road accident
पानीपत। पानीपत के जाटल रोड निवासी वैशाली हुरिया की कनाडा के ओंटारियाे कैंब्रिज शहर में कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वैशाली चार महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। उसकी 15 मार्च को तीसरी सालगिरह थी। पति अपने पौने दो साल के बेटे के साथ कनाडा जाने की तैयारी में था। परिवार का अब रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने वैशाली का शव लाने अपने शहर में लाने के लिए सांसद संजय भाटिया को गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जाटल रोड निवासी नीतिन हुरिया ने बताया कि उसकी 15 मार्च 2021 को वैशाली के साथ शादी हुई थी। वैशाली से उसको पौने दो साल का एक बेटा है। वैशाली चार महीने पहले स्टडी वीजा पर कनाडा ओंटारियो कैंब्रिज शहर में गई थी। वह वहां बिजनेंस फंडामेंटल की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ एक कंपनी में भी नौकरी करती थी। वैशाली भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम को (कनाडा में सुबह) कंपनी में नौकरी पर जा रही थी। वह सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक तेज गति कार चालक ने उसको सीधी टक्कर मार दी। उसको स्थानीय एक अस्पताल में दाखिल कराया। वह 12 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। उसने भारतीय समय के अनुसार शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके पास शनिवार सुबह चिकित्सक का फोन आया। उसने अपने कनाडा में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया। वे टोरेंटो शहर में शव ले आए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

बेटे के साथ कनाडा जाने की थी तैयारी
नीतिन हुरिया ने बताया कि वह सेक्टर-11 स्थित एसडीवीएम में डांस टीचर है। उसके पास पौने दो साल का एक बेटा है। वैशाली के कनाडा जाने के बाद वह भी अपने बेटे के साथ कनाडा जाने की तैयारी में था। वह शनिवार सुबह वीजा के लिए आवेदन करने की तैयारी में था। इसी बीच उसके पास वैशाली के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना आई। उसने बताया कि उसने मेहनत कर रुपये जोड़कर अपनी पत्नी को कनाडा पढ़ाई करने भेजा। उन्होंने अपने भविष्य के लिए सपने संजो रखे थे। एक झटके में सारे सपने चूर हो गए। उन्होंने वैशाली से पहली शाम को ही फोन पर बात की थी और 15 मार्च ही सालगिरह को लेकर तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

पत्नी का अपने शहर में ही करेंगे संस्कार
नीतिन ने बताया कि कनाडा में तीन दिन की छुट्टी के चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यहां के समय के अनुसार मंगलवार को अधिकारियों से बात करेंगे। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने वैशाली का इंश्योरेंस कराया हुआ था। उन्होंने सोमवार को सांसद संजय भाटिया से मिलकर इसमें सहयोग की अपील की है। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वह प्रदेश और केंद्र सरकार को भी गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed