फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat will unite against drugs today.

Panipat News: नशे के खिलाफ आज एकजुट होगा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Panipat will unite against drugs today.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। युवाओं को नशे से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोहतक से शुरू हुई भारत नशा मुक्त यात्रा रविवार को पानीपत पहुंचेगी। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज की अगुवाई में निकल रही यात्रा को दाऊजी महाराज और स्वामी शंकरानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त है। यात्रा के स्वागत के लिए शहर की धार्मिक, सामाजिक और औद्योगिक संस्थाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

यात्रा के आगमन और व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को सनौली रोड स्थित श्री कांशिगिरि मंदिर में विभिन्न संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि गोहाना रोड से आर्य पीजी कॉलेज तक करीब 40 स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। वेद पाराशर ने बताया कि पानीपत में यात्रा का पहला स्वागत गोहाना रोड पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग करेंगे। इसके बाद ग्रीन मिशन और जीटी रोड गोशाला के पास उद्योगपति रामनिवास गुप्ता और रमेश माटा संयुक्त रूप से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

संजय चौक पर भाजपा नेता संजय अग्रवाल व पार्षद रॉकी गहलौत, पालीवाल भवन के बाहर पालीवाल परिवार और होटल हाइव के पास सीए एसोसिएशन की ओर से यात्रा की अगवानी की जाएगी। रेलवे रोड पर सिख समाज स्वागत करेगा। गुरुद्वारा पहली पातशाही के बाहर जलपान और पुष्पवर्षा की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कॉलेज सभागार में मुख्य समारोह : यात्रा शाम करीब साढ़े छह बजे आर्य पीजी कॉलेज के सभागार पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह होगा। इसमें 10 हजार से अधिक नागरिकों के शामिल होने का अनुमान है। यात्रा मार्ग पर खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

बैठक में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा, गौरव गोयल, मुकेश बोस, हरचरण सिंह धम्मू, रोशनलाल माहला, राजेंद्र जैन, प्रमिल सिंह, चमनलाल गुलाटी, सुभाष कबीरपंथी, पूर्व सैनिक रघुबीर सिंह, सीए जगदीश धमीजा, प्रीतम गुर्जर, यश हुड़िया और रामनिवास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed