फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, swagat

शहीद जागृति यात्रा का पानीपत में स्वागत

Wed, 28 Sep 2016 12:24 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 28 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
panipat, swagat
a - फोटो : amar uajala beuro
  शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती के शुभ अवसर पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की पानीपत विंग द्वारा शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह संधू द्वारा शुरू की गई शहीद सम्मान जागृति यात्रा का पानीपत टोल टेक्स पर पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बुल्लेशाह व शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह जिंदाबाद के नारे से एक बार शहर में देशभक्ति की गूंज रही।
विज्ञापन


यात्रा का पानीपत टोल टैक्स पर स्वागत के बाद जीटी रोड से होते हुए मॉडल टाउन न श्री गुरु रामदास गुरुद्वारा तक बाइक यात्रा निकाली गई। यह शहीद सम्मान जागृति यात्रा 25 सितंबर से शुरू की गई थी जोकि 28 सितंबर को जलियावाला बाग से इंडिया गेट नई दिल्ली पर संपन होगी।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के हरियाणा नार्थ जोन प्रभारी नवीन नैन ने बताया कि यह यात्रा शहीदों के सम्मान में अमृतसर के जलियावाला बाग से शहीदी स्थल से पावन मिट्टी लेकर चली हुई है और दिल्ली के इंडिया गेट पर संपन होगी। शहीद सम्मान जागृति यात्रा का मुख्य उद्देश्य शहीदों को याद कर शहीदों के सम्मान में शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष यादविंद्र सिंह संधू, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बुल्लेशाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, ब्रिगेड जिला प्रभारी अंकित तेहरी, शहर प्रभारी सुशील कत्याल, ग्रामीण प्रभारी होशियार सिंह, प्रीतपाल, मुकेश सिंगला, रमन, भीम सिंह, प्रवीन जागलान, सुनील गौतम, धीरज मिगलानी, रणजीत विर्क, जितेंद्र देशवाल, जगदीश घनघस, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed